ड्वेन ब्रावो की जर्सी 'नंबर- 47' हुई रिटायर, CPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Dwayne Bravo: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की फ्रेंचाइजी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो की मशहूर 47 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. नाइट राइडर्स ने CPL ने उनके शानदार योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया है. ब्रावो CPL के इतिहास में जर्सी नंबर रिटायर होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Dwayne Bravo

CPL में ड्वेन ब्रावो की जर्सी नंबर-47 हुई रिटायर (PIC Credit -TKRiders/X)

विज्ञापन

Dwayne Bravo Jersey Number retired in CPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की गिनती टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में की जाती है. ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया भर के विभिन्न टी20 लीग्स में अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रावो की मशहूर 47 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. नाइट राइडर्स ने CPL ने उनके शानदार योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया है. इसी के साथ ब्रावो CPL के इतिहास में जर्सी नंबर रिटायर होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

ड्वेन ब्रावो की जर्सी नंबर- 47 हुई रिटायर

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) फ्रेंचाइजी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने रविवार, 30 अगस्त को ड्वेन ब्रावों की जर्सी नंबर- 47 रिटायर की. CPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी की जर्सी रिटायर हुई है. नाइट राइडर्स ग्रुप के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि, “नाइट राइडर्स और CPL के लिए ड्वेन ब्रावो का योगदान बहुत बड़ा है, जिसे शब्दों या आंकड़ों में नहीं आंका जा सकता. उनकी 47 नंबर की जर्सी को रिटायर करके टीम यह तय करना चाहती है कि उनकी यादें और पहचान हमेशा फ्रेंचाइजी से जुड़ी रहें. CPL के इतिहास में यह खास सम्मान पाने वाले वह सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं.”

विज्ञापन

ब्रावो का शानदार CPL करियर

42 वर्षीय ब्रावो CPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी पांच CPL टाइटल और TKR हेड कोच के तौर पर छठी चैंपियनशिप जीती है. ब्रावो ने अपने शानदार CPL करियर में खेले 107 मैचों में 129 विकेट हासिल किए. वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया है और 107 मैचों में 21 की औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से 1155 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup 2027 में नहीं खेलेंगे रवींद्र जडेजा? इस रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

ड्वेन ब्रावो का इंटरनेशनल करियर

ड्वेन ब्रावो ने साल 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि, संन्यास के बाद ब्रावो क्रिकेट से दूर नहीं हुए और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के मुख्य कोच बनकर फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे. ब्रावो ने अपने इंटरनेशनल करियर में 40 टेस्ट, 164 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 86, 199 और 78 विकेट हासिल किए. वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 582 मैच खेल चुके हैं और 631 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ