Duleep Trophy Final 2023: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में वेस्ट जोन को हराकर साउथ जोन की टीम ने खिताब जीत लिया है। गेंदबाजी की नई सनसनी का सबसे बड़ा योगदान रहा। जिसका नाम विदवथ कवेरप्पा है। इस युवा बॉलर ने दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में वेस्ट जोन के खिलाफ अपने प्रदर्शन से खलबली मचा दी। विदवथ कवेरप्पा की सटीक लाइन लेंथ की गेंदबाजी के सामने ये सभी सितार से पानी भरते नजर आए। इस गेंदबाज ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव और सरफराज अहमद को चित कर दिया।
दलीप ट्रॉफी में चटकाए कुल 15 विकेट
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में विदवथ कवेरप्पा ने पहली पारी में 7 खिलाड़ियों का शिकार किया। 19 ओवर के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 53 रन दिए। दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला। उन्होंने कप्तान प्रियांक पंचाल जो 95 रन बनाकर वेस्ट जोन को जीत की तरफ ले जा रहे थे उन्हें आउट कर दिया। इससे पहले कवरेप्पा ने सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन के खिलाफ 28 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। इस टूर्नामेंट के 2 मैचों में उन्होंने कुल 15 शिकार कर सभी को चौंका दिया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच के साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का भी अवॉर्ड मिला है।
https://twitter.com/sriman_jena_98/status/1680472354277974016?s=20
कौन हैं विदवथ कवेरप्पा
सही लाइन लेंथ और सटीक गेंदबाजी विदवथ कवेरप्पा की ताकत है। 24 साल का ये गेंदबाज कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलता है। इस तेज गेंदबाज ने 2021-22 सीजन में कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। कम गति होने के बाद भी यह गेंदबाज सिर्फ 12 मैचों में 49 शिकार कर चुका है। कर्नाटक के कोडागु जिले के गोनिकोप्पल से आने वाले कवेरप्पा को आईपीएल में पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन उन्हें 2023 सीजन में कोई मैच खेलने का मौका नही मिला।
75 रनों से साउथ जोन बनी विजेता
अगल दिली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की बात करें तो साउथ जोन ने 75 रनों से जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए साउथ जोन ने 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्ट जोन की टीम 146 पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में साउथ जोन ने 230 रन बनाए थे। फिर दूसरी पारी में साउथ जोन ने वेस्ट जोन को 22 रन पर आलराउट कर दिया और 75 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही साउथ जोन ने टूर्नामेंट को 14वीं बार अपने नाम किया है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines