Duleep Trophy Final 2023: टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है। पहलो टेस्ट मुकाबले में इशान किशन और यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। इन दोनों का नाम चर्चा में है। इस बीच एक ऐसा खिलाड़ी ने बल्ले से तबाही मचाई है, जिसने इन दोनों से पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया, लेकिन बाद में खराब प्रदर्शन के चलते उसे बाहर कर दिया गया।
ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पृथ्वी शॉ हैं, आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में वेस्ट जोन के लिए पहली पारी में 65 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 101 गेंद का सामना किया और 9 चौके लगाए। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वेस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने हैं।
आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहे थे शॉ
आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 8 मैच मैचों में कुल 106 रन बनाए थे, उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकाला था। उनका सर्वाधिक स्कोर 54 रन रहा।
2 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं शॉ
पृथ्वी शॉ पिछले 2 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब वह टीम इंडिया में वापसी की तलाश में हैं और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने अर्धशतक ठोककर वापसी की उम्मीद जगा दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शॉ की टीम इंडिया में कब तक वापसी होती है?
दिलीप ट्रॉफी फाइनल का लाइव स्कोर
अगर दिलीप ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो यह मैच वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए साउथ जोन की टीम पहली पारी में 213 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में वेस्ट जोन ने शानदार शुरुआत की है। ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक ठोका जबकि हार्दिक देशाई ने 21 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर सरफराज खान और चेतेश्वर पुजारा टिके हुए हैं। टीम ने 4 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
22 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
28 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines