Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला पहले ही दिन से मजेदार हो गया है. ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके सही भी साबित कर दिया है. ईस्ट जोन की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 79 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 385 रन बनाए हैं. पहले दिन वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन और कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया है.
पहले दिन ईस्ट जोन का दिखा दबदबा
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. जिसके कारण साउथ जोन के गेंदबाज पूरी तरह से दबाव में आ गए थे.
इन दोनों के आउट होने के बाद शिखर मोहन ने जिम्मेदारी संभाली और 85 रनों की बेहद अहम पारी खेली. हालांकि सुदीप कुमार घरामी ने निराश किया और सिर्फ 6 रन ही बना सके. जिसके बाद कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम के लिए बहुत ही धमाकेदार पारी खेली. जहां पर कुमार कुशाग्र ने उनका साथ भी दिया. जिसके कारण ही पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर ईस्ट जोन की टीम ने 385 रन बना सके. इसी के साथ मैच में दबदबा भी अब ईस्ट जोन का बेहतर हो गया है.
ईशान किशन ने किया शानदार प्रदर्शन
कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 135 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का जड़ा है. उनका साथ देते हुए कुमार कुशाग्र ने भी नाबाद 63 रन बनाए हैं. अब दूसरे दिन ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी पारियों को और भी बड़ा करना चाहेंगे. जिससे किशन पहले दोहरा शतक जड़ सके. वहीं कुमार कुशाग्र के पास दलीप ट्रॉफी 2026 में शतक जड़ने का भी मौका है.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, उपकप्तानी पर खड़े किए सवाल
बात अब साउथ जोन के गेंदबाजों की करें तो मोहम्मद सिराज ने बहुत ज्यादा निराश किया है. सिराज ने 14 ओवरों में ही 96 रन देकर एक भी सफलता नहीं हासिल की. त्रिपुराना विजय को 1 सफलता मिली, तो वहीं चामा वी मिलिंद ने भी 2 विकेट हासिल किए हैं. श्रेयस गोपाल ने गेंद के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. अब दूसरे दिन साउथ जोन की टीम को गेंद के साथ कमबैक करना होगा.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने शतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines