हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: ईस्ट जोन vs सेंट्रल जोन सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

Duleep Trophy 2026 Semifinals Live Streaming: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का सामना डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन से होगा. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी प्रतिदिन 1.5 से 2 करोड़ की कमाई कर रहे हैं (PIC Credit -ANI)

Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy 2026 Semifinals Live Streaming: दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज यानी रविवार, 30 अगस्त से खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन का सामना रजत पाटीदार की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन से होगा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन की टीमें आमने-सामने होंगी. सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी.

वैभव क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, हालांकि उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से 2 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी. ऐसे में वह सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जरूर धमाल मचाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

कब शुरू होंगे दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले?

सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन और साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रविवार, 30 अगस्त से खेले जाएंगे. दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे.

विज्ञापन

कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले?

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेले जाएंगे. सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन मैच ग्राउंड-1 में, जबकि साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन ग्राउंड-2 में खेला जाएगा.

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

क्रिकेट फैंस दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियोहॉटस्टार के जरिए कहीं भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की हार तय! इंग्लैंड ने 357 रनों की विशाल बढ़त से कसा शिकंजा

दलीप ट्रॉफी 2026: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन.

विज्ञापन

सेंट्रल जोन: आयुष पांडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, जीशान अंसारी, यश ठाकुर, आर्यन पांडे, कुणाल चंदेला, नचिकेत भूते, अमन मोखड़े, कुणाल सिंह राठौड़.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: क्या महिला एशिया कप में भी जारी रहेगा भारत-पाकिस्तान ‘नो-हैंडशेक’ विवाद? कोच अमोल मजूमदार ने दिया जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola