हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दलीप ट्रॉफी 2026 खत्म होने के बाद अब कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में बड़ा नाम कमा लिया है. सूर्यवंशी के हर मुकाबले का इंतजार फैंस करते रहते हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 के खत्म होने के फौरन बाद फैंस अब जानना चाहते हैं कि वैभव अगला मुकाबला कब खेलेंगे.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अगला मुकाबला (Pic Credit- ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के नए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल में ही ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी 2026 जीता है. सूर्यवंशी ने बतौर उपकप्तान इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. सिर्फ 15 साल की उम्र में चैंपियन बनने के बाद सूर्यवंशी अब अगले मुकाबले की तैयारी में लग गए हैं. इस युवा खिलाड़ी के सभी फैंस जानना चाहते हैं कि वो अगला मुकाबला कब और कहां खेलते हुए नजर आएंगे. सूर्यवंशी जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं. 

वैभव सूर्यवंशी इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी 

दलीप ट्रॉफी 2026 चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी को जश्न मनाने का भी समय नहीं मिला. सूर्यवंशी अगले ही दिन चेन्नई से दिल्ली पहुंच गए. जहां पर वो टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं. वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. ऐसे में वो 13 सितंबर को दोबारा मैदान पर नजर आ सकते हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर वैभव प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं. 

सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करना बहुत ही गलत होगा. जिसके कारण ही वो दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि वो बल्ले के साथ इस सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. जिससे वो बतौर सलामी बल्लेबाज प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर सके. फिलहाल इस जगह के लिए उनके साथ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भी लड़ रहे हैं. 

विज्ञापन

इस साल कई टी-20 मुकाबले खेलेंगे वैभव 

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद वैभव सूर्यवंशी जापान जाने वाले हैं. जहां पर टीम इंडिया पहले जापान के खिलाफ 1 टी-20 मैच खेलने वाली है. इस मुकाबले में भी सूर्यवंशी टीम का हिस्सा रहने वाले हैं. इस ऐतिहासिक मैच के बाद टीम इंडिया जापान में ही एशियन गेम्स 2026 का हिस्सा बनने वाले हैं. जहां पर अगर टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो फाइनल तक 3 मुकाबले खेलने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: बारिश की वजह से रद्द हो सकता है पहला टी-20 मैच, जानें कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया इस साल 5-5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जहां पर भी वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा बनाकर रखना चाहती है. जिससे उन्हें लगातार खेलने के मौके मिलते रहे. इसके अलावा वो घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान ने दूसरी पारी में किया कमबैक, बाबर और शान मसूद ने बल्ले से दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola