Duleep Trophy 2026: सिर्फ 15 साल की उम्र में ही जब वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम को जगह मिली, तो बड़े सवाल उठ रहे थे. सूर्यवंशी अब चैंपियन बन गए हैं. इसके अलावा कप्तान ईशान किशन ने भी कमाल किया है. बतौर कप्तान किशन ने अब बैक टू बैक साल में ट्रॉफी जीती है. ईस्ट जोन की टीम ने इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं. तीनों ही मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब कप्तान और उपकप्तान दोनों की ही जमकर तारीफ हो रही है.
वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास
टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. सूर्यवंशी ने 3 मैचों की 5 पारियों में 38.40 की औसत से 192 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.92 का रहा है. सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर रहे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 18 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. सूर्यवंशी ने 1 शानदार अर्धशतक भी जड़ा है. इसके अलावा सूर्यवंशी ने भी 2 विकेट भी हासिल किए हैं.
इसी के साथ सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही बतौर उपकप्तान दलीप ट्रॉफी जीत लिया है. वो बेहद कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान जब भी किशन ने किसी भी कारण से मैदान छोड़ा, तो उस समय सूर्यवंशी ही टीम की कप्तानी कर रहे थे. कप्तानी के दौरान उन्होंने सफल रिव्यू भी लिया. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर वैभव की जमकर तारीफ हुई. वैभव ने खुद को बड़े लेवल पर भी अब साबित किया है.
ईशान किशन ने किया बड़ा कारनामा
दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 3 मैचों की 5 पारियां खेली है. इस दौरान किशन ने 102.25 की बेहद शानदार औसत से 409 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 80.35 का रहा है. किशन ने इस दौरान 45 चौके और 11 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. किशन ने इस दौरान एक दोहरा शतक और 1 ही अर्धशतक जड़ा है. इसी के साथ उन्होंने बतौर कप्तान दलीप ट्रॉफी जीत लिया है.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी से जीता दिल
13 सालों के बाद उन्होंने ईस्ट जोन की टीम चैंपियन बनाया है. दिसंबर 2025 में उन्होंने अपनी टीम झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताया था. झारखंड की टीम पहली बार ये टूर्नामेंट जीती थी. किशन ने बतौर कप्तान खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित कर दिया है. जिसके कारण ही अब आईपीएल 2027 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना नियमित कप्तान भी बना सकती है.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को शमी और ईशान से मिली कम फीस, जानिए क्या है बड़ी वजह
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines