क्या श्रेयस अय्यर ने गंवा दिया सबसे बड़ा मौका? घर बैठे इस खिलाड़ी की हुई बल्ले-बल्ले! 

Duleep Trophy 2025: श्रेयस अय्यर के पास दिलीप ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वापसी का मौका था। अब पहली पारी में अय्यर फेल हो गए हैं। जिसके कारण ही घर बैठे खिलाड़ी का काम बन गया है।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

Duleep Trophy 2025: इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिसके बाद अय्यर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर उनके सेलेक्ट होने की उम्मीद थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। श्रेयस के पास दिलीप ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वापसी का मौका था। अब पहली पारी में अय्यर फेल हो गए हैं। जिसके कारण ही घर बैठे खिलाड़ी का काम बन गया है। 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर दिलीप ट्रॉफी में हो गए फेल 

दिलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर वेस्ट जोन के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाज फेल हो गए। हालांकि सबसे ज्यादा निराश यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने किया। जयसवाल सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। हालांकि जायसवाल पहले से ही टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उनको मौका मिलना तय है, लेकिन अय्यर की मुश्किलें बढ़ गई है। 

विज्ञापन

करुण नायर की हुई बल्ले-बल्ले 

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में करुण नायर को टीम में मौका मिला था। नायर हालांकि इसका फायदा उठाने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। ऐसे में उम्मीद थी कि अगर श्रेयस बल्ले के साथ दिलीप ट्रॉफी में कमाल दिखाते हैं, तो उन्हें करुण की जगह टीम में मौका दिया जा सकता था। हालांकि अय्यर के फेल होने पर करुण नायर को एक और मौका टीम इंडिया में दिया जा सकता है। फिलहाल नायर फिलहाल रणजी ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अय्यर दूसरी पारी में कमाल दिखाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ