Duleep Trophy 2023: 28 जून से दिलीप ट्रॉफी का आगाज हो गया है। आज कुल 2 मुकाबले खेले जा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद भी इस ट्रॉफी के लिए सौराष्ट्र केविकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) का चयन नहीं हुआ है। दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम के लिए नहीं चुने जाने को लेकर शेल्डन जैक्सन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान शेल्डन जैक्सन ने कहा कि ‘अगर दिलीप ट्रॉफी को टीम इंडिया के सेलेक्शन के लिए लॉन्चपैड के तौर पर यूज किया जाता है तो फिर सभी जोन्स के लिए ये होना चाहिए ना। दिलीप ट्रॉफी में ऐसे प्लेयर्स हैं जो मुझसे थोड़े बड़े हैं। तो फिर ये लॉन्चपैड कैसे हो गया, अगर मुझसे कहा जा रहा है कि मैं बुड्ढा हो गया हूं। शायद मुझे थोड़ा और युवा होना पड़े लेकिन ये मेरे कंट्रोल में नहीं है।’
अच्छा प्रदर्शन के बाद भी लगातार इग्नोर किया जा रहा
शेल्डन जैक्शन ने आगे कहा कि ‘हमारा देश ऐसा है जहां पर टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन 6-7 साल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद खिलाड़ियों को इग्नोर किया जा रहा है। जब मैं 32 साल का था तबसे मेरी उम्र को ज्यादा बताया जा रहा है।’ जैक्शन का साफ कहना है कि अगर उम्र उनके चयन में आड़े आ रही है तो फिर उनसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों का चयन क्यों हुआ है।
शेल्डन जैक्शन के आंकड़े बेहद शानदार हैं
शेल्डन जैक्सन ने पिछले कुछ समय में कमाल का प्रदर्शन किया है। रणजी ट्रॉफी में जैक्सन ने 10 मैचों में 588 रन बनाए थे। पिछले सीजन उन्होंने ट्रॉफी जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। खास बात ये है कि 90 फर्स्ट क्लास मैचों में शेल्डन जैक्सन का औसत लगभग 49 का है। वो सौराष्ट्र के लिए 6119 रन बना चुके हैं। हालांकि दिलीप ट्रॉफी में उनका चयन ना होना काफी हैरानी वाला है।
दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम
प्रियांक पांचाल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, हेत पटेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, अर्पित वासवदा, अतीत सेठ, शम्स मुलानी, युवराज डोडिया, धर्मेंद्रसिंह जड़ेजा, चेतन सकारिया , चिंतन गाजा, अरज़ान नागवासवल्ला।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines