Duleep Trophy 2023: दलीप ट्रॉफी 2023 का दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और नॉर्थ इस्ट जोन के बीच बेंगलुरु में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में नॉर्थ जोन टीम के तेज गेंदबाज नतेज गेंदबाज ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 9वें नंबर पर आकर 122 रन ठोक डाले। ये वही हर्षित हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए 8 मैच खेले थे और अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।
मैच का हाल
दिलीप ट्रॉफी के दूसरे क्वाटर फाइनल में नार्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 540 रन बनाए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने 135 रनों की पारी खेली। इसके बाद छठवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे निशांत सिंधु ने 150 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। मजबूत स्थिति का फायदा उठाकर हर्षित राणा ने विस्फोटक पारी खेल डाली।
9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे हर्षित राणा
हर्षित राणा 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। वह तेज गेंदबाज हैं, लेकिन आज उन्होंने कमाल की बैटिंग दिखाई और 86 गेंद पर नाबाद 122 रन ठोक डाले। राणा के बल्ले से 12 चौके और 9 तूफानी छक्के निकले। राणा की इस विस्फोटक पारी के दम पर नार्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 540 रन बनाए हैं।
फर्स्ट क्लास में पहला शतक
नॉर्थ इस्ट जोन के खिलाफ हर्षित ने जो 122 रन बनाए हैं, ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक है। उन्होंने 75 गेंद पर सेंचुरी पूरी की और 86 गेंद पर 122 रनों की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे।
आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं हर्षित राणा
हर्षित राणा दाएं हाथ के मध्यम तेज गति की गेंदबाज हैं। वह ठीकठाक बैटिंग भी कर लेते हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 8 मैचों में 6 विकेट निकाले थे। हर्षित राणा के घरेलू क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास के कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसके 8 इनिंग में उन्होंने 3.79 की इकॉनमी से 21 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines