Mohammed Siraj: आईपीएल 2023 के बीच क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बीसीसीआई के भष्टाचार रोधी इकाई (ACU) को बड़ी जानकारी दी है। सिराज ने अपनी शिकायत में बताया कि इसी साल हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीजीर से ठीक पहले एक अनजान व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था और टीम के अंदर की जानकारियां मांगी थीं।
सिराज की शिकायत पर व्यक्ति गिरफ्तार
सिराज ने अपनी शिकायत में बताया कि उनसे एक आदमी ने संपर्क करके टीम के अंदर की खबर जानना चाही थी, क्योंकि वो व्यक्ति सट्टेबाजी में पैसा हार गया था। वह अपने आप को ट्रक ड्राइवर बता रहा था। जानकारी के बदले उसने मोटी रकम का लालच भी दिया था। सिराज की शिकायत पर आंध्र प्रदेश की पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सट्टा लगाने का आदी था शख्स
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया है कि सिराज से संपर्क करने वाला व्यक्ति कोई सट्टेबाज नहीं है, बल्कि मैचों पर सट्टा लगाने का आदी हैदराबाद का एक ड्राइवर था। उसने सट्टेबाजी में काफी पैसा गंवा दिया था। इस कारण से उसने टीम के अंदर की जानकारी के लिए सिराज से संपर्क किया था। सिराज ने तुरंत इसकी जानकारी दी।’
शाकिब अल हसन को किया गया था निलंबित
दरअसल, आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन टीम काफी अलर्ट रहती है। शाकिब अल हसन को 2021 में निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन में अपने आईपीएल के दौरान भ्रष्ट संपर्क की सूचना नहीं दी थी।
हर टीम के साथ रुकता है ACU अधिकारी
आईपीएल की बात करें, तो हर एक टीम के साथ ACU का एक अधिकारी होता है, जो खिलाड़ियों के साथ ही होटल में रुकता है। ये अधिकारी सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखता है। यह खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देता है कि हर एक खिलाड़ी को क्या करना है और क्या नहीं करना। यदि कोई प्लेयर जानकारी नहीं दे पाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होती है।
सिराज ने इस सीजन झटके हैं 8 विकेट
आईपीएल के इस सीजन की बात करें, तो मोहम्मद सिराज ने अब शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 8 विकेट निकाले हैं। सिराज ने 7 के इकॉनमी रेट से इस सीजन गेंदबाजी की है। वह पॉवरप्ले और डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
34 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
44 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
3 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines