ODI World Cup 2023 IND vs ENG: विश्व कप 2023 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। यदि आप भी ड्रीम इलेवन पर टीम बनाना चाहते है तो ये मैच आपके लिए खास होने वाला है। आज हम आपकों दोनों टीमों के उन ग्यारह खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे जिनको आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में लेकर काफी मुनाफा कमा सकते है। भारत बनाम इंग्लैंड का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। तो वहीं 1:30 बजे मैच के लिए टॉस होगा।
इन बल्लेबाजों पर लगा सकते हैं दांव
इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में आप विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और डेविड मलान को टीम में शामिल कर सकते हैं। बता दें, इस विश्व कप में ये खिलाड़ी काफी शानदार फॉर्म में है और हर मैच में अपनी-अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं। खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला हर मैच में चल रहा है और ये दोनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर भी है। इसके अलावा आप विराट कोहली का आज अपनी ड्रीम इलेवन टीम में कप्तान भी चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जीत का ‘छक्का’ लगाने के लिए तैयार टीम इंडिया! जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर मौसम का हाल
गेंदबाजों दे सकते हैं अच्छे प्वाइंट्स
बात अगर गेंदबाजों की करें तो, इस मैच में आप जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और आदिल रशीद पर दांव खेल सकते हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी विश्व कप 2023 में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत इस टूर्नामेंट में 11 विकेट अपने नाम कर चुकें हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव 8 और आदिल रशीद 6 विकेट ले चुकें हैं। वैसे भी इकाना की पिच स्पिन फ्रैंडली है तो आप इन दोनों ही स्पिनर्स को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं।
ऑलराउंडर और विकेटकीपर
ऑलराउंडर के रूप में आज रवींद्र जडेजा मोईन अली और बेन स्टोक्स को शामिल कर सकते हैं। ये तीनों ही कमाल के ऑलराउंडर है। खासकर रवींद्र जडेजा तो कमाल की फॉर्म में दिख रहे है। इसके अलावा बात अगर ऑलराउंडर की करें तो, केएल राहुल सबसे अच्छा ऑप्शन है। राहुल कमाल की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
ऐसी बना सकते हैं ड्रीम इलेवन टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, डेविड मलान, केएल राहुल, शुभमन गिल, मोईन अली, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान) बेन स्टोक्स, कुलदीप यादव, आदिल रशीद, जसप्रीत बुमराह।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines