DPL 2025 Points Table: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का लीग स्टेज करीब है। इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज के मैच चल रहे हैं और आखिरी कुछ दिन बाकी हैं। पिछले साल के विजेता ईस्ट दिल्ली राइडर्स इस साल भी अपना दबदबा दिखा रहे हैं। इसी बीच पुरानी दिल्ली 6 बुरी तरह फिसड्डी साबित हो रही है। ऋषभ पंत की कमी साफ तौर पर इस टीम को खल रही है।
DPL 2025 के पॉइंट्स टेबल का कैसा है हाल?
दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के लीग स्टेज के मैच चल रहे हैं और 28 अगस्त 2025 को इनका अंत होगा। इसके बाद प्लेऑफ शुरू होंगे। बता दें कि फाइनल का आयोजन 31 अगस्त 2025 को होने वाला है। अभी पॉइंट्स टेबल कुछ इस प्रकार है:
---विज्ञापन---
टीम
मैच
जीत
हार
नो रिजल्ट
नेट रन रेट
अंक
ईस्ट दिल्ली राइडर्स
9
6
1
2
+0.225
14
सेंट्रल दिल्ली किंग्स
7
5
1
1
+2.267
11
वेस्ट दिल्ली लायंस
7
4
3
0
+0.495
8
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
8
3
4
1
-0.504
7
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
7
3
3
1
-1.093
7
न्यू दिल्ली टाइगर्स
8
3
5
0
+0.286
6
आउटर दिल्ली वॉरियर्स
9
2
6
1
-0.191
5
पुरानी दिल्ली 6
7
2
5
0
-1.118
4
DPL 2025 में आज एक मैच हुआ रद्द
दिल्ली प्रीमियर लीग के आज दो मैच हैं। आज का पहला और लीग का 31वां मुकाबला नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच देखने को मिला। मैच में सिर्फ दो गेंदें फेंकी गई और बारिश हो गई। इसी वजह से मुकाबला रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गए। शाम में एक और मैच होने वाला है। DPL 2025 का 32वां मैच वेस्ट दिल्ली लायंस और पुरानी दिल्ली 6 के बीच होने वाला है। वेस्ट दिल्ली इस समय तीसरे पायदान पर हैं, वहीं पुरानी दिल्ली 6 सबसे लास्ट में हैं। वो यह मैच जीतकर मोमेंटम हासिल करना चाहेंगे। हालांकि, वेस्ट दिल्ली के कृष यादव का बल्ला जमकर बोल रहा है और इशांत शर्मा पर दारोमदार होगा।