News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
DPL 2025: भारत में घरेलू सत्र के शुरू होने से पहले कई टी20 लीग खेली जा रही है। जहां पर कई युवा खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में युवा तेज गेंदबाज रजनीश दादर भी अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस युवा खिलाड़ी ने गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। जिस अंदाज में पावरप्ले के दौरान रजनीश ने परफॉर्म किया है, उससे कारण उनके ऊपर पर आईपीएल फ्रेंचाइजियों की भी नजरें रहने वाली हैं।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में पुरानी दिल्ली 6 टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। फिलहाल टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे नजर आ रही है, लेकिन इसी टीम के दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज रजनीश दादर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। रजनीश ने 7 मैचों में सिर्फ 14.07 की शानदार औसत से 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.54 की ही रही है। वहीं स्ट्राइक रेट 11.20 का रहा है। रजनीश पावरप्ले में खासकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण वो टीम की तकदीर बदलने में सफल नहीं हो सके।
No pace attack has used the Kotla deck as good as Purani Dilli's. Rajneesh Dadar and Udhav Mohan have been very impressive.
— Kaushik Kashyap (@CricKaushik_) August 8, 2025
रजनीश दादर ना सिर्फ पावरप्ले में बल्कि डेथ ओवरों में भी प्रभावी साबित हो रहे हैं। जिसके कारण ही आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है। रजनीश सिर्फ 21 वर्ष की उम्र में ही आईपीएल के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग ने पिछले सीजन प्रियांश आर्या के रूप में शानदार बल्लेबाज दिया है। अब अगले सीजन में रजनीश अपना प्रभाव आईपीएल में छोड़ सकते हैं। हालांकि उन्हें अब बचे हुए मैचों के साथ ही साथ घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें: 22 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।