DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर वेस्ट दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 139 रन बनाए। जवाब में नीतीश राणा की टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। जहां पर उनका मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होने वाला है।
अकेले लड़ते दिखे अर्पित राणा
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा ने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर से अर्पित को साथ नहीं मिल पाया। अंत में रौनक वाघेला ने नाबाद 24 रन बनाए। कप्तान अनुज रावत बुरी तरह से फेल हो गए और 18 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही जोड़ सके। जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 139 रन ही जोड़ सकी। वेस्ट दिल्ली के लिए मनन भारद्वाज ने 3 विकेट तो वहीं तिशांत डाबला और अनिरुद्ध चौधरी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। शुभम दुबे के नाम भी 1 विकेट रहा।
फाइनल में पहुंची नीतीश राणा की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए कृष यादव ने 37 रनों की अहम पारी खेली। वहीं आयुष दोसेजा ने भी 49 गेंदों में नाबाद 54 रनों की धीमी लेकिन बेहद अहम पारी खेली। कप्तान नीतीश राणा ने अंत में आकर सिर्फ 26 गेंदों में 45 रन ठोक दिए और अपनी टीम को 8 विकेट से मुकाबला जीता दिया। एलिमिनेटर मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को हराकर राणा की टीम ने इस मुकाबले में जगह बनाई थी। अब 31 अगस्त को होने वाले फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम का सामना वेस्ट दिल्ली लायंस से होगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले विराट कोहली की RCB इस मामले में निकली सबसे आगे, धोनी की CSK को पछाड़ा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines