Purani Delhi 6 Lost: DPL 2025 का 35वां मैच पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच देखने को मिला। इस मैच के दौरान बारिश हुई लेकिन नतीजा सामने आया। पुरानी दिल्ली की एक बार फिर किस्मत खराब रही। यश ढुल और आयरन राणा ने सेंट्रल दिल्ली के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जवाब में रनों का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली को टूर्नामेंट की अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
DPL में यश ढुल और आर्यन राणा का जलवा
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की। यश ढुल के लिए यह सीजन बेहतरीन रहा है और उन्होंने इस मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली। 37 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 53 रन बनाए। युगल सैनी और कप्तान जोंटी सिद्धू ने 28-28 रन बनाए। आर्यन राणा ने 14 गेंदों में धुआंधार 42 रन जड़ दिए। बारिश के कारण यह टीम सिर्फ 18 ओवर ही खेल पाई। DLS के चलते ओवर कम हो गए और पुरानी दिल्ली को जीत के लिए 15 ओवरों में 174 रन बनाने थे।
पुरानी दिल्ली के बल्लेबाज रहे फिसड्डी
पुरानी दिल्ली को तेजी से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर का पीछा करना था। हालांकि, उनकी शुरुआत निराशाजनक रही। ओपनर रुषाल सैनी और समर्थ सेठ जल्दी आउट हो गए। प्रणव पंत और वंश बेदी अच्छे नजर आ रहे थे। उन्हें शुरुआत मिली लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। इसके बाद कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। पुरानी दिल्ली 11.1 ओवर में 69 रन बनाकर अपने 10 विकेट गंवा बैठे। 104 रनों से सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने यह मैच अपने नाम कर लिया।
ऋषभ पंत की खल रही है कमी
पुरानी दिल्ली 6 ने DPL 2025 ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत को रिटेन किया था। उनके इर्दगिर्द टीम बनाई गई थी लेकिन वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। अभी वो रिकवर कर रहे हैं और इसी वजह से DPL के इस साल के सीजन में नजर नहीं आ रहे हैं। साफ तौर पर पुरानी दिल्ली 6 को उनकी कमी खल रही है। खैर, अब इस टीम का एक ही मैच बचा है, जो साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ 27 अगस्त 2025 को होगा।
ये भी पढ़ें:- ‘रिजाइन क्यों नहीं कर देते’, गौतम गंभीर पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
40 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
50 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines