क्रिकेट मैदान में कुत्ता बना 'सरप्राइज फील्डर', गोंद की तरह बॉल से चिपका, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

Dog Invades Pitch: क्रिकेट के मैदान में जानवरों की एंट्री की घटना कोई नई बात नहीं है. आमतौर पर परिंदे, सांप, मधुमक्खी समेत कई जीवों ने पिच इनवेड किया है. लेकिन अभी एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने एक मैच के दौरान थोड़ी देर के लिए फील्डर का रोल अदा किया.

Dog Invades Pitch

Pitch Invader Dog In Cricket Match: क्रिकेट के मैदान में सिर्फ खेल नहीं होता, कई बार ऐसा वाक्या पेश आता जो हमेशा के लिए यादगार बन जाता है. इस जेंटलमैन गेम में मैच के दौरान ग्राउंड पर खिलाड़ियों और अंपायर के अलावा किसी और शख्स को आने की इजाजत नहीं होती. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे ‘पिच इनवेडर’ कहा जाता है. इंटरनेशनल मुकाबलों में कई बार ऐसी मोमेंट आया है जब किसी स्टार क्रिकेटर का फैन मैदान में कूदकर पिच तक पहुंच गया हो. हालांकि आज हम ऐसे पिच इनवेडर की बात कर रहे हैं जो बेहद क्यूट है.

विज्ञापन

कब पेश आया ये वाक्या?

ये बात साल 2021 की है जब आरयलैंड के डोमेस्टिक वुमेंस क्रिकेट मैच के दौरान एक फनी मोमेंट देखने को मिला. एक प्यारा सा कुत्ता ग्राउंड में दाखिल हो गया, उसके गले में लाल रंग का पट्टा भी बंधा था . इस ‘क्यूट इनवेडर’ ने दांतों से गेंद पकड़ा और मैदान में ईधर-उधर भागने लगा. ये मुकाबला सीएसएनआई (CSNI) और ब्रेडी (Bready) क्रिकेट क्लब के बीच हो रहा था. मैदान में मौजूद खिलाड़ी ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए.

विज्ञापन

डॉगी ने बदल दिया माहौल

जब सीएसएनआई क्रिकेट क्लब की पारी 9वें ओवर में दाखिल हो चुकी थी तब ये सीन देखने को मिला. उस वक्त टीम की बैटर एब्बी लेकी ने विकेटकीपर के पीछे शॉट मारा. गेंद शॉर्ट थर्ड-मैन पर खड़ी फील्डर ने उठाई, गेंद थ्रो करने के ठीक बाद मैदान में कुत्ते की एंट्री हुई.

विज्ञापन

हर कोई हो गया लोटपोट

इसके तुरंत ब्रेडी टीम की विकेटकीपर राचेल हेपबर्न ने बॉल को लपककर स्टंप्स उड़ाने की कोशिश की, हालांकि इस काम में उन्हें कामयाबी नहीं मिली. तभी नजर आया डॉगी का असली टैलेंट. उसने अपने जबड़े से बॉल को उठाया और तेजी से घास पर भागने लगा. ये सीन कैमरे में कैद हो गया, जिसने भी देखा वो अपनी हंसी रोक नहीं पाया.

विज्ञापन

कुत्ते से छीनी गई गेंद

कुत्ता गेंद छोड़ने का नाम नहीं ले रहा था, इतने में एक बाहरी शख्स पिच के पास आया, शायद वो कुत्ते का मालिक था, वो इस जानवर का पीछा करने लगा. कुत्ता दौड़कर सीएसएनआई टीम की बैटर ओइफी फिशर के पास पहुंचा और फिशर उसे प्यार से पुचकारने लगी. आखिर में बाहरी शख्स ने डॉगी से गेंद छीनकर ब्रेडी टीम के फील्डर को पकड़ा दी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ