MI Team Bus Waited For Mahieka Sharma: मुंबई इंडियंस को 16 अप्रैल की शाम पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. पहला मैच जीतने के बाद इंडियन प्रीमयर लीग के 19वें सीजन में ये 5 बार के चैंपियन टीम की लगातार चौथी शिकस्त है. इसके कारण टीम की साख को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है, और फैंस में भी मायूसी का आलम है. इन परेशानियों के बीच कप्तान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.
माहिका का वीडियो वायरल
दरअसल मॉडल माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई इंडियंस की टीम बस में आखिरी वक्त में दाखिल हो रही हैं, खुद हार्दिक पांड्या सबसे लास्ट में बस में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि क्या टीम की बस को किसी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के लिए इतना इंतजार करना चाहिए.
हमेशा साथ-साथ
किसी क्रिकेट टूर्नामेंट हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का साथ होना कोई नई बात नहीं है. आपको आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जब टीम इंडिया श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में थी, तब माहिका के बर्थडे के दिन इस स्टार ऑलराउंडर ने स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस’
सेलिब्रेशन को लेकर हुआ था विवाद
8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा मैदान में जमकर सेलिब्रेट किया था. उनके वीडियो को लेकर विवाद भी हुआ था. हालांकि हार्दिक अक्सर अपने ऊपर की गई आलोचनाओं को तूल नहीं देते, शायद उनका यही बेखौफ अंदाज क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आता है.
यह भी पढ़ें- KKR की प्लेइंग 11 से बाहर बैठें कप्तान अजिंक्य रहाणे, तो इन 5 क्रिकेटर्स को मिल सकती है टीम की कमान
मौजूदा सीजन में हार्दिक के आंकड़े
आईपीएल 2026 की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने 4 मैचों की 4 पारियों में 158.82 की स्ट्राइक रेट से महज 81 रन बनाए हैं, जिसमें एक फिफ्टी शामिल नहीं है. उनकी गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही क्योंकि उन्होंने 11.16 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 2 विकेट हासिल किए हैं. उनकी खुद की परफॉर्मेंस का असर टीम पर भी पड़ता दिख रहा है.
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
36 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines