UP T20 League 2025: भारत में अब घरेलू क्रिकेट शुरू होने वाला है। उससे पहले हर राज्य टी20 लीग आयोजित कर रहा है। अब जल्द ही यूपी टी20 लीग 2025 की शुरुआत होने वाली है। इस लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत 17 अगस्त से होगी। जहां पर ओपनिंग सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा होने वाला है। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और सिंगर सुनिधि चौहान भी चार चांद लगाने वाली है। 6 सितंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।
खास होगी यूपी टी20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी
यूपी टी20 लीग 2025 टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अगस्त से होगी। जहां पर पहला मुकाबला मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा। इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी 17 अगस्त को 5 बजे शुरू होगा। जहां पर लखनऊ के स्टेडियम में बॉलीवुड के ये बड़े परफॉर्म करेंगे। सुनिधि चौहान की गायकी जहां सबका दिल जीतेगी, तो वहीं दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया का डांस अपना मन मोह लेगी। इस लीग में कई भारतीय स्टार नजर आने वाले हैं। जिसमें रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, भुनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक और अक्षदीप नाथ का नाम भी शामिल है। समीर रिजवी और मोहसिन खान भी लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आएंगे।
यहां पर देखें UP T20 लीग 2025 का शेड्यूल
| तारीख | मैच 1 (3:00 बजे) | मैच 2 (7:30 बजे) |
| 17 अगस्त | मेरठ मावेरिक्स vs कानपुर सुपरस्टार्स | |
| 18 अगस्त | काशी रूद्रस vs गोरखपुर लॉयंस | नोएडा किंग्स vs लखनऊ फाल्कन्स |
| 19 अगस्त | कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रूद्रस | मेरठ मावेरिक्स vs लखनऊ फाल्कन्स |
| 20 अगस्त | नोएडा किंग्स vs गोरखपुर लॉयंस | लखनऊ फाल्कन्स vs कानपुर सुपरस्टार्स |
| 21 अगस्त | नोएडा किंग्स vs काशी रूद्रस | मेरठ मावेरिक्स vs गोरखपुर लॉयंस |
| 22 अगस्त | नोएडा किंग्स vs कानपुर सुपरस्टार्स | लखनऊ फाल्कन्स vs गोरखपुर लॉयंस |
| 23 अगस्त | काशी रूद्रस vs मेरठ मावेरिक्स | गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स |
| 24 अगस्त | मेरठ मावेरिक्स vs नोएडा किंग्स | काशी रूद्रस vs लखनऊ फाल्कन्स |
| 25 अगस्त | कानपुर सुपरस्टार्स vs मेरठ मावेरिक्स | काशी रूद्रस vs गोरखपुर लॉयंस |
| 26 अगस्त | लखनऊ फाल्कन्स vs नोएडा किंग्स | कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रूद्रस |
| 27 अगस्त | लखनऊ फाल्कन्स vs मेरठ मावेरिक्स | गोरखपुर लॉयंस vs नोएडा किंग्स |
| 28 अगस्त | कानपुर सुपरस्टार्स vs लखनऊ फाल्कन्स | नोएडा किंग्स vs काशी रूद्रस |
| 29 अगस्त | गोरखपुर लॉयंस vs मेरठ मावेरिक्स | कानपुर सुपरस्टार्स vs नोएडा किंग्स |
| 30 अगस्त | गोरखपुर लॉयंस vs लखनऊ फाल्कन्स | काशी रूद्रस vs मेरठ मावेरिक्स |
| 31 अगस्त | गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स | मेरठ मावेरिक्स vs नोएडा किंग्स |
| 1 सितंबर | लखनऊ फाल्कन्स vs काशी रूद्रस | |
| 3 सितंबर | क्वालिफायर 1 | एलिमिनेटर |
| 4 सितंबर | क्वालिफायर 2 | |
| 6 सितंबर | फाइनल |
ये भी पढ़ें: SA vs AUS: मैदान पर तेवर दिखाकर बुरा फंसा साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी! ICC ने ठिकाने लगाए होश
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines