Dinesh Karthik: टीम इंडिया भले ही बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे हार गई हो, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं। इस मैच में सिराज ने 3 विकेट झटके और दिनेश कार्तिक को अपनी गेंदबाजी से इंप्रेस कर दिया। मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि सिराज जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो वनडे वर्ल्ड कप की टीम में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं।’
अपने बयान में दिनेश कार्तिक ने कहा कि ‘नई गेंद से मोहम्मद सिराज काफी उपयोगी गेंदबाजी करते हैं और मिडिल ओवर्स में भी अच्छा करते हैं। उनके ऊपर भारतीय टीम की निगाहें जरूर होंगी। हम सबको पता है कि एक छोर पर जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं लेकिन दूसरा छोर पूरी तरह से खुला हुआ है।
वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद सिराज एक प्रबल दावेदार- DK
दिनेश कार्तिक ने कहा कि ‘मेरे हिसाब से वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद सिराज एक प्रबल दावेदार हैं। साउथ अफ्रीका की सीरीज में वो प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भी उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। वो निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप में जाने वाले हैं क्योंकि उनके पास विकेट निकालने की काबिलियत है।’
भारत बनाम बांग्लादेश पहला वनडे
मैच की बात करें तो टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 186 रन बनाए थे, इसके जवाब में बांग्लादेश ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। बांग्लादेश के लिए आखिरी विकेट पर मेहदी हसन मिराज और मुस्ताफिजुर रहमान डटे रहे और 51 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच जितवा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए 41.2 ओवर में सिर्फ 186 रन बनाये, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर 46 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
4 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines