नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास की खबरें तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को दिनेश कार्तिक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सनसनी पैदा कर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने में मदद करने के बाद दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया कि टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनका ‘सपना’ था। कार्तिक ने बुधवार को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का संकेत दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने करियर के दौरान उनका समर्थन करने वाले सभी का शुक्रिया अदा किया है।
अभी पढ़ें – क्या हार्दिक पांड्या को बनाना चाहिए भारत का अगला कप्तान ? जानें Dinesh Karthik का क्या है जवाब
विश्व कप खेलने के लिए कड़ी मेहनत की
कार्तिक ने लिखा- ‘भारत के लिए टी20 विश्व कप खेलने के लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत की और ऐसा करना गर्व की अनुभूति थी। मेरे सभी साथी खिलाड़ियों, कोचों, दोस्तों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से समर्थन के लिए प्रशंसकों #DreamsDoComeTrue का धन्यवाद।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का मोंटाज
उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है। वीडियो में कार्तिक के साथियों और परिवार के सदस्यों को भी दिखाया गया है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम में शामिल कार्तिक को इस वर्ल्ड कप में कई मैचों में जगह दी गई, लेकिन वे खास प्रदर्शन नहीं कर सके। भारतीय टीम प्रबंधन ने फिनिशर के रूप में कार्तिक की भूमिका पर भरोसा किया था और उन्हें ऋषभ पंत से पहले पहले 11 में चुना था। इंग्लैंड से हारने के बाद टीम इंडिया का टी20 विश्व कप का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया था।
अभी पढ़ें – बांग्लादेश दौरे के लिए इंडिया A टीम का ऐलान, अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
टी 20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे थे दिनेश कार्तिक
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में कार्तिक पाकिस्तान के खिलाफ केवल एक रन ही बना सके। 37 वर्षीय कार्तिक के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ छह रन पर आउट होने के बाद उनके प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं आया। कार्तिक ने अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और उस मुकाबले में वह सिर्फ सात रन ही बना पाए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
19 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines