Digvesh Rathi Fight: आईपीएल 2025 में दिग्वेश राठी अपने बर्ताव को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। दिग्वेश की सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से भयंकर लड़ाई हुई थी और बीच मैदान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। अब दिग्वेश दिल्ली प्रीमियर लीग में भी एक बल्लेबाज से भिड़ पड़े हैं। हालांकि, बैटर अंकित कुमार से उलझना दिग्वेश को काफी भारी पड़ा। अंकित ने दिग्वेश की जमकर धुनाई की। दिग्वेश मैच में सिर्फ 2 ओवर का ही स्पेल डाल सके, जिसमें उन्होंने 29 रन लुटा डाले।
फिर भिड़े दिग्वेश राठी
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की भिड़ंत वेस्ट दिल्ली लायंस से हुई। इस मुकाबले में वेस्ट दिल्ली ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से बाजी मारी। वेस्ट दिल्ली की पारी के दौरान दिग्वेश राठी की बल्लेबाज अंकित कुमार से तीखी नोकझोंक हुई। दरअसल, पांचवें ओवर के दौरान दिग्वेश गेंद फेंकने से ठीक पहले रुक गए।
दिग्वेश को अक्सर ऐसा आईपीएल में भी करते हुए देखा गया था। वह ऐसा करके बल्लेबाज का अगला मूव पता करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, बल्लेबाज अंकित ने इस बार दिग्वेश को करारा जवाब दिया। दिग्वेश अपनी हरकत के बाद जैसे ही अगली बॉल फेंकने वाले होते हैं वैसे ही अंकित क्रीज से हट जाते हैं। अंकित का यह बर्ताव देखकर दिग्वेश उन्हें कुछ बोलते हैं।
अंकित उस समय तो दिग्वेश को कोई जवाब नहीं देते हैं, लेकिन वह अगले ओवर में दिग्वेश की जमकर धुनाई करते हैं। दिग्वेश के खिलाफ अंकित एक के बाद एक दो गगनचुंबी सिक्स जमाते हैं, जिसके बाद दिग्वेश का चेहरा पूरी तरह से उतर जाता है। दिग्वेश इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर के स्पेल में 29 रन लुटाए और कोई भी विकेट उनके हाथ नहीं लगा।
अंकित ने खेली धांसू पारी
वेस्ट दिल्ली की ओर से अंकित कुमार ने अपनी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी। अंकित ने सिर्फ 46 गेंदों का सामना करते हुए 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान अंकित ने 11 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए। वेस्ट दिल्ली लायंस ने 186 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। कृष यादव ने भी 42 गेंदों में 67 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
10 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines