क्या मुस्तफिजुर रहमान को मिला IPL में वापसी का ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताई पूरी सच्चाई

Mustafizur Rahman: मुस्ताफिजुर रहमान को जब से कोलकाता नाइटराइडर्स से रिलीज किया गया है तब से बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के रिश्ते तल्ख हो चुके हैं, ऐसे में खबर आ रही थी कि उन्हें आईपीएल 2026 में वापसी का ऑफर दिया गया है, जिस पर बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल का रिएक्शन आया है.

Mustafizur Rahman KKR

Bangladesh Cricket Board On Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने दोनों क्रिकेट बोर्ड के विवाद के बीच मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 में खेलने की इजाजत देने की पेशकश की थी.बीसीसीई ने इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स से कहा था कि वो अपने स्क्वाड से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को रिलीज करें.

विज्ञापन

क्या रहमान को मिला IPL में वापसी का ऑफर?

बीसीसीआई इस फैसले को बीसीबी में नराजगी दिखी और इसके बाद दोनों क्रिकेट प्लेइंग नेशंस के बीच रिश्ते टेंशन से भरे हो गए. जैसे-जैसे भारत–बांग्लादेश संबंध और खराब होते गए, बांग्लादेशी मीडिया में कई रिपोर्टें आईं, जिनमें सुझाव दिया गया कि BCCI ने तनाव कम करने और दोनों बोर्डों के बीच तनावपूर्ण संबंध को समाप्त करने के प्रयास में मुस्ताफिजुर को IPL में लौटने की अनुमति देने की पेशकश की थी.

विज्ञापन

‘इस खबर में कोई सच्चाई नहीं’

हालांकि अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने साफ तौर से इनकार किया है कि दोनों बोर्डों के बीच कभी भी ऐसी कोई चर्चा हुई हो. उन्होंने अजयकर न्यूजपेपर को कहा, मैंने मुस्ताफिजुर के (आईपीएल में वापसी) के बारे में बीसीसीआई के साथ कोई लिखित या मौखिक चर्चा नहीं की है. मैंने अपनी बोर्ड के किसी भी शख्स से इस बारे में नहीं बात की है. इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है’

विज्ञापन

वर्ल्ड कप को लेकर तकरार

मुस्ताफिजुर को रिलीज करने के बाद, बीसीबी ने आईसीसी को बताया कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा, और इन मैचों को को-होस्ट श्रीलंका में खेलने की मांग की. सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, और बांग्लादेश को भारत में 4 मैच खेलना है, जिनमें 3 कोलकाता और एक मुंबई में ऑर्गेनाइज किए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ