Dhruv Jurel’s Story: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का सामना करना है। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। आगामी सीरीज के शुरूआती दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। 16 सदस्यीय टीम में पहली बार ध्रुव जुरेल को मौका मिला है। जुरेल एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए शिरकत करते हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए जलवा बिखरते हैं।
भारतीय टीम में सेलेक्शन होने के बाद हमारे संवाददाता ने जुरेल से कुछ खास बातचीत की है। इस बीच उन्होंने कुछ मजेदार सवालों का जवाब भी दिया है। जब उनसे पूछा गया कि आपने क्रिकेट खेलना कब से शुरू कर दिया था? तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने महज 11 से 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने पूर्व एमएस धोनी की भी जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि सलाह ने उनके क्रिकेटर करियर में काफी प्रभाव डाला है।
यह भी पढ़ें- WWE की स्टाइल में आजम खान के ऊपर कूदे बाबर आजम, VIDEO हुआ वायरल
इस दौरान जुरेल ने यह भी बताया कि जब उनके पास किट नहीं था तो वह अपने परिवार से पाने के लिए गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा सबके पास अपना खुद का किट होता था, लेकिन मेरे पास नहीं था। एक दिन मैं घर आया और अपने पेरेंट्स से कहा कि अगर आपने मुझे किट नहीं दिलाया तो वह घर छोड़कर चले जाएंगे। यह बात कहते हुए उन्होंने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया।
मिडिल क्लास फैमिली से होने की वजह से उनकी आर्थिक कुछ खास नहीं थी। ऐसी स्थिति में उनकी मां ने अपने गले से चैन उतारते हुए उन्हें दिया और कहा जाके अपना किट ले लो। यह बात जुरेल को आज भी अच्छी तरह से याद है। मौजूदा समय में जुरेल एक चेन पहनते हैं। जब उनसे पूछा गया कि यह चेन उन्होंने खुद के पैसे से ली है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें मां की तरफ से यह गिफ्ट मिला है।
जुरेल के पिता देश के लिए सेना में काम करते थे। उनसे जब उनके हाथ में बने टैटू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उसके पीछे की बेहद दिलचस्प कहानी बताई। उन्होंने बताया कि उनके हाथ पर बना टैटू एक सोल्जर का है। अपने पापा से प्रभावित होते हुए उन्होंने यह टैटू बनाया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान) और आवेश खान।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
56 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines