हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

U19 WC 2026 Final: 'एक बिहारी सब पर भारी…' वैभव सूर्यवंशी की यादगार पारी के मुरीद हुए ध्रुव जुरेल

Dhruv Jurel on Vaibhav Suryavanshi: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की है. 14 वर्षीय बैटर ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

Dhruv Jurel on Vaibhav Suryavanshi Inning: हरारे के मैदान पर अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने कोहराम मचा डाला. 14 साल के बैटर के आगे इंग्लैंड टीम का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया. वैभव ने जब चाहा, जहां चाहा उस तरफ ही गेंद को दर्शकों के बीच में पहुंच दिया. 80 गेंदों की अपनी पारी में वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 175 रन ठोके. वैभव विश्व कप के इतिहास में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने, तो फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. वैभव की तूफानी पारी के मुरीद ध्रुव जुरेल भी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकली ऐतिहासिक पारी, फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

वैभव की पारी के मुरीद हुए जुरेल

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव ने अपनी आतिशी पारी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया. अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. वैभव अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने अपना शतक सिर्फ 55 गेंदों में पूरा किया. वैभव की उम्दा पारी की ध्रुव जुरेल ने भी जमकर तारीफ की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “एक बिहारी सब पर भारी. शाबाश वैभव.”

विज्ञापन

सबसे तेज 150 रन

वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 14 वर्षीय बैटर ने अपने 150 रन सिर्फ 71 गेंदों में पूरा किया. इसके साथ ही वह अंडर-19 की एक पारी में सर्वाधिक सिक्स जमाने वाले बैटर भी बन गए हैं. उन्होंने 18 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला. साल 2008 में माइकल हिल ने नामीबिया के खिलाफ अपनी तूफानी पारी के दौरान 12 सिक्स जमाए थे. वैभव अंडर-19 फाइनल में सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में उन्मुत चंद को पीछे छोड़ दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola