न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय A टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय A टीम 3 मैचों की मल्टी डे टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जिसकी कप्तानी ध्रुव जुरेल को दी गई है. इसके अलावा टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है. वहीं, बीसीसीआई ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है.
तीन बहुदिवसीय मैच खेलेगी इंडिया A
भारतीय टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन बहुदिवसीय मैच खेलेगी. इसके लिए बीसीसीआई ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय A टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो लगातार भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इडिया के लिए टेस्ट सीरीज काफी अहम है.
भारतीय टी-20 टीम का भी हुआ ऐलान
इसके अलावा बीसीसीआई ने भारतीय टी-20 टीम का भी ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. टी-20 सीरीज के लिए बोर्ड ने भारतीय दल का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली है.
इसके अलावा संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को सलामी जोड़ी के रूप में शामिल किया गया है. भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. इसके अलावा प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह को भी मौका दिया गया है.
मंधाना बनीं कप्तान
इसके अलावा बीसीसीआई ने 6 अक्टूबर को बड़ा फैसला किया और भारतीय महिला टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंप दी. हरमनप्रीत कौर ने आज ही भारत की कप्तानी से इस्तीफा दिया था. जिम्बाब्वे महिला टीम भारत का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. दोनों सीरीज के लिए स्मृति मंधाना को कप्तानी का जिम्मा दिया गया है.
भारतीय A टीम का स्क्वाड
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* [विकेटकीपर], ध्रुव जुरेल [कप्तान] [विकेटकीपर], वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उप-कप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमनधीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
18 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
19 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
52 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines