IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होना है. जिसके लिए सभी खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा ठोक रहे हैं. इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं. जुरेल अपनी जगह वनडे में बरकरार रखना चाहते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद जुरेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी सफलता के पीछे का कारण बताया है.
अपनी सफलता के बारे में बोले ध्रुव जुरेल
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ध्रुव जुरेल ने 4 मैच खेले हैं. जिसमें 2 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है. जुरेल इस दौरान आक्रामक अंदाज में खेला है. जिसके बारे में उन्होंने अब खुलकर बात की है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए जुरेल ने कहा, ‘मैं अपने लिए बहुत ज्यादा गोल सेट नहीं करता. मैं प्रोसेस पर फोकस करता हूं. विजय हजारे ट्रॉफी से पहले भी, जब मुझे थोड़ा टाइम मिला, तो मैं 4-5 घंटे बैटिंग करता था और अपने मन में सिनेरियो बनाता था कि मैं क्या कर सकता हूं. रिजल्ट और सिलेक्शन कुछ भी हो, कोई भी मेरी मेहनत मुझसे नहीं छीन सकता. इसलिए मैं कड़ी मेहनत करता हूं. इसी ने मुझे यहां तक पहुंचाया है और आगे भी ले जाएगा.’
ये भी पढ़ें: साल 2026 में संन्यास ले सकते हैं 6 सुपरस्टार खिलाड़ी, टीम में अब नहीं बन रही है जगह
ऋषभ पंत से है जुरेल की टक्कर
न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान होगा तो उसमें ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को ही जगह मिल पाएगी. यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर करना मुश्किल है. ऐसे एक विकेटकीपर बल्लेबाज को बाहर किया जा सकता है. वनडे में टीम की पहली पसंद केएल राहुल की रहने वाले हैं. दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ध्रुव जुरेल फिलहाल आगे नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत की जगह स्क्वाड में कप्तान शुभमन गिल की एंट्री हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, परिवार के साथ उनकी प्यारी तस्वीरें हुई वायरल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines