---विज्ञापन---

क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव के बाद एक और खिलाड़ी का टूटा दिल, रोहित को सपोर्ट करते हुए शेयर की खास पोस्ट

IPL 2024: रोहित शर्मा के समर्थन में धवल कुलकर्णी ने भी पोस्ट शेयर की है। मुंबई इंडियंस से नाखुश दिखे खिलाड़ी।

IPL 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाए जान के बाद से सोशल मीडिया फर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई मुंबई इंडियंस के इस फैसले से काफी नाखुश है और सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस से लेकर हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं फैंस रोहित शर्मा के सपोर्ट में भी लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

फैंस के अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी भी रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर नाखुश दिख रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर टूटे दिल वाली पोस्ट शेयर की थी। वहीं अब एक और टीम इंडिया के खिलाड़ी ने रोहित को सपोर्ट करते हुए एक बेहद खास पोस्ट शेयर की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर तरफ गुस्सा, अब हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के सपोर्ट में उतरे एबी डिविलियर्स

धवल कुलकर्णी ने शेयर की खास पोस्ट

टीम इंडिया के गेंदबाज धवल कुलकर्णी रोहित शर्मा के काफी करीबी दोस्तों में से एक है। धवल कुलकर्णी ने रोहित शर्मा के साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काफी क्रिकेट खेला है। टीम इंडिया के लिए भी इन दोनों खिलाड़ियों ने कई मैच एक साथ खेले हैं।

---विज्ञापन---

वहीं रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के बाद धवल कुलकर्णी का भी रिएक्शन सामने आया है। धवल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 45 लिखकर शेयर किया। रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर भी 45 है, रोहित को सपोर्ट करते हुए धवल ने ये पोस्ट शेयर की है।

---विज्ञापन---

धवल से पहले सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से सभी को चौंकाया था। सूर्यकुमार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर टूटे दिल वाली तस्वीर शेयर की थी। फैंस से लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी तक रोहित शर्मा का समर्थन कर रहे हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। ऐसे में अचानक से उनको कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना देना ये बात फैंस को पच नहीं रही है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस को ट्रोल करके अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 16, 2023 05:37 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola