India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 165 रनों से अपने नाम कर लिया. भारत ने इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. श्रीलंका के ज्यादातर खिलाड़ी इस मैच में फ्लॉप रहे. हालांकि इसके बाद भी श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बड़ा कारनामा कर दिया. वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में श्रीलंका के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं.
धनंजय डी सिल्वा ने किया बड़ा कारनामा
धनंजय डी सिल्वा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिनेश चांदिमल को पछाड़ दिया है. डी सिल्वा अब 23 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिनेश चांदिमल के नाम था. उन्होंने 22 बार 50+ स्कोर अपने नाम किया है. अब तीसरे नंबर पर दिमुथ करुणारत्ने हो गए हैं. उन्होंने 22 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज 15 बार फिफ्टी प्लस स्कोर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बना चुके हैं. इसके अलावा कुसल मेंडिस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 14 बार फिफ्टी प्लस स्कोर किया है.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: ओली रॉबिन्सन ने की कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी, 43 साल बाद दोहराया इतिहास
श्रीलंका के ओर से WTC में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस बनाने वाले खिलाड़ी
धनंजय डिसिल्वा – 23 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
दिनेश चांदिमल – 22 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
दिमुथ करुणारत्ने – 22 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
एंजेलो मैथ्यूज – 15 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
कुसल मेंडिस – 14 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
भारत के खिलाफ ठोका अर्धशतक
धनंजय डी सिल्वा ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि उन्होंने पहली पारी में खासा कमाल नहीं किया था. उन्होंने 41 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 151 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके अपने नाम किए. हालांकि वह अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर पाए.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली से भी आगे निकले शुभमन गिल, गॉल टेस्ट जीतने के बाद कर दिया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines