Devon Conway century: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में ओपनर डेवन कॉन्वे ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे कॉन्वे विश्वकप 2023 में शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि मात्र 83 गेंदों पर हासिल की है। ये कॉन्वे का विश्वकप का डेब्यू मैच था और इसमें शतक जड़ने वाले वे चौथे न्यूजीलैंड के प्लेयर भी बन गए हैं।
ऐसी रही कॉन्वे की पारी
283 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे कॉन्वे ने पहली ही ओवर से अटैक करना शुरू कर दिया। अपने जोड़ीदार विल यंग को जल्दी गंवाने के बावजूद वे नहीं रुके और रचीन रवींद्र के साथ शानदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत की ओर ले गए। कॉन्वे ने अब तक 14 चौके और 2 छक्के जड़ दिए हैं। वे इंग्लैंड के हर गेंदबाज को जमकर धो रहे हैं।
रचीन रवींद्र के साथ की ऐतिहासिक साझेदारी
डेवन कॉन्वे और रचीन रवींद्र ने अब तक 190 रनों की साझेदारी कर ली है। ये न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनर्शिप है। इन दोनों की जोड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है। रचीन रवींद्र ने भी शतक पूरा कर लिया है। वे केन विलियमसन की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने इस मौके का जमकर फायदा उठाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
41 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines