Conway-Latham Partnership: डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम की सलामी जोड़ी ने इतिहास रच डाला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कॉनवे और लाथम ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 323 रनों की पार्टनरशिप जमाई. इस साझेदारी के साथ ही कीवी ओपनर्स ने 95 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 334 रन लगा डाले हैं. कॉनवे 178 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं.
कॉनवे-लाथम की ऐतिहासिक पार्टनरशिप
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कमाल की रही. कप्तान लाथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए मिलकर 323 रन जोड़े. वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरे दिन विकेट के लिए तरसते रहे और आखिरी सेशन में जाकर टीम को महज एक विकेट नसीब हो सका.
कॉनवे और लाथम ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने 95 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर किया है. इससे पहले 1930 में कीवी टीम की ओर से पहले विकेट के लिए 276 रनों की साझेदारी हुई थी.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बीच हुई तीखी नोकझोंक, साथी प्लेयर्स को करना पड़ा बीच-बचाव! वीडियो वायरल
दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
डेवोन कॉनवे और लाथम के बीच हुई यह साझेदारी टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी है. न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी जमाने का रिकॉर्ड ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1972 में 387 रनों की साझेदारी जमाई थी. लाथम ने 246 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक सिक्स जमाया. वहीं, कॉनवे 279 गेंदों में 178 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. कॉनवे अपनी इस पारी में 25 चौके जमा चुके हैं. न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट मैच में काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. कॉनवे का साथ नाइट वॉचमैन के तौर पर उतरे जैकब डफी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.
WTC की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. कॉनवे-लाथम ने रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला. रोहित-मयंक ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े थे.
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoप्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
2 hrs agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
9 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
10 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
11 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
12 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
13 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines