NZ vs WI: कॉनवे-लाथम की जोड़ी ने रच डाला इतिहास, 95 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

Conway-Latham Partnership: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच डाला है. लाथम ने 137 रनों की दमदार पारी खेली, तो कॉनवे 178 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

Devon Conway and Tom Latham

Devon Conway and Tom Latham created history in NZ vs WI

Conway-Latham Partnership: डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम की सलामी जोड़ी ने इतिहास रच डाला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कॉनवे और लाथम ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 323 रनों की पार्टनरशिप जमाई. इस साझेदारी के साथ ही कीवी ओपनर्स ने 95 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 334 रन लगा डाले हैं. कॉनवे 178 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं.

विज्ञापन

कॉनवे-लाथम की ऐतिहासिक पार्टनरशिप

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कमाल की रही. कप्तान लाथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए मिलकर 323 रन जोड़े. वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरे दिन विकेट के लिए तरसते रहे और आखिरी सेशन में जाकर टीम को महज एक विकेट नसीब हो सका.

विज्ञापन

कॉनवे और लाथम ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने 95 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर किया है. इससे पहले 1930 में कीवी टीम की ओर से पहले विकेट के लिए 276 रनों की साझेदारी हुई थी.

विज्ञापन

दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

डेवोन कॉनवे और लाथम के बीच हुई यह साझेदारी टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी है. न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी जमाने का रिकॉर्ड ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1972 में 387 रनों की साझेदारी जमाई थी. लाथम ने 246 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक सिक्स जमाया. वहीं, कॉनवे 279 गेंदों में 178 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. कॉनवे अपनी इस पारी में 25 चौके जमा चुके हैं. न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट मैच में काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. कॉनवे का साथ नाइट वॉचमैन के तौर पर उतरे जैकब डफी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

WTC की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. कॉनवे-लाथम ने रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला. रोहित-मयंक ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ