Devdutt Padikkal Scored 80 Runs: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम T20I सीरीज में व्यस्त है. इसी बीच कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से इंडिया A की ओर से खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड A और भारत A के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा था. इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी. अब पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भी बड़ा स्कोर बनाया. वह शानदार फॉर्म में हैं और तीन पारियों में 300 से अधिक रन बना चुके हैं.
देवदत्त पडिक्कल ने खेली शानदार पारी
क्राइस्टचर्च में भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही और यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच 90 रनों की शानदार साझेदारी हुई.
सुदर्शन 41 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन पडिक्कल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने 140 गेंदों में 80 रनों की तगड़ी पारी खेली. उन्होंने इसी बीच 12 चौके लगाए. वह पूरी तरह से सेट हो गए थे लेकिन 39वें ओवर में फ्रेजर शीट की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. पडिक्कल अपने एक और शतक से चूक गए.
पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ किया है शानदार प्रदर्शन
देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अब तक 3 पारियों में उन्होंने 103.66 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए हैं. पडिक्कल 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ चुके हैं. पडिक्कल का सीरीज में सर्वाधिक स्कोर 199 रन है.
ये भी पढ़ें:- ‘वह कॉमेडी कर रहे हैं…’, टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर बुरी तरह ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
नंबर 3 की रेस में पडिक्कल, सुदर्शन से निकले आगे
साई सुदर्शन काफी समय से टेस्ट में टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सुदर्शन चोटिल हो गए. इसी वजह से देवदत्त पडिक्कल को खेलने का मौका मिला और उन्होंने खूब रन बनाए. हालांकि, साई सुदर्शन अब फिट हैं और न्यूजीलैंड A के खिलाफ खेल रहे हैं. पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन से नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए दावेदारी ठोक दी है.
साई सुदर्शन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 पारियों में 132 रन बनाए हैं. हालांकि, पडिक्कल का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा है और वह सुदर्शन के मुकाबले रेस में आगे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पडिक्कल को नंबर 3 पर प्राथमिकता मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर भी आया अपडेट
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
20 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines