Devdutt Padikkal Replaces Mayank Agarwal as Karnataka Captain: कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने देवदत्त पडिक्कल को मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के बाकी मैचों के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है. 25 साल के ये क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की जगह लेंगे. गौरतलब है कि मयंक काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं, उन्होंने 12 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था.
केएल राहुल की भी वापसी
केएससीए के चीफ सिलेक्टर अमित वर्मा ने सोमवार दोपहर को इस फैसले का ऐलान किया. ये डिसीजन पंजाब के खिलाफ 29 जनवरी से मोहाली में शुरू होने वाले ग्रुप बी के आखिरी मैच से पहले लिया गया था. एक्सपीरिएंस्ड विकेटकीपर-बैटर केएल राहुल की भी इस अहम मुकाबले के लिए कर्नाटक टीम में वापसी हुई है.
यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह
मयंक से क्यों छिनी कप्तानी?
अमित वर्मा ने ‘डेक्कन हेराल्ड’ से कहा, ‘हमें लगता है कि मयंक टीम के साथ बहुत लगाव रखते हैं, और हमें यकीन है कि कप्तानी की जिम्मेदारी उनके बल्लेबाजी पर असर डाल रही है. वो एक अच्छी स्थिति में हैं और ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रहे हैं. हम उनसे बहुत कुछ उम्मीद करते हैं क्योंकि वह बड़े मैचों में बड़े रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जो अब नहीं हो रहा है. ये फैसला उन्हें कप्तानी के प्रेशर से फ्री करने के बारे में था, क्योंकि वो हमारी टीम के टॉप ऑर्डर के लिए बहुत अहम हैं.’
यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़
पडिक्कल पर जिम्मेदारी क्यों डाली गई?
पडिक्कल के प्रमोशन के बारे में बात करते हुए, वर्मा ने कहा, ‘हम चाहते थे कि देवदत्त पर थोड़ी और जिम्मेदारी डाली जाए. ये उनकी ग्रोथ के लिए अच्छा होगा. अगर हम उस पर एक्सट्रा पेशर और जिम्मेदारी डालते हैं, तो ये उन्हें कप्तान के तौर पर डेवलप होने में मदद कर सकता है. ये आखिरकार तब भी मदद कर सकता है जब वो भारतीय सफेद कपड़ों में खेलते हैं.’
पंजाब खेल के खिलाफ कर्नाटक का स्क्वाड
मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, अनीश केवी, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), स्मरण आर, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (विकेटकीपर),वेंकटेश एम, विद्याधर पाटिल, विद्वत कावरेप्पा, प्रसिद्ध एम कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, श्रीजिथ केएल (विकेटकीपर), ध्रुव प्रभाकर.
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
15 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
35 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines