हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

4 मैच, 406 रन... विराट कोहली के साथी ने बल्ले से मचाया कोहराम, शतक जड़ टीम इंडिया में वापसी की ठोकी दावेदारी

Devdutt Padikkal Century: विराट कोहली के साथी और RCB प्लेयर देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. उन्होंने अब टूर्नामेंट में एक और शतक लगा दिया है. वो बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. अब उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ शतक जड़ टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी ठोक दी है.

विज्ञापन
विराट के साथी ने किया कमाल

Devdutt Padikkal Century: विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. पडिक्कल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अब उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा टीम इंडिया में दोबारा वापसी की दावेदारी ठोक दी है. बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में पडिक्कल ने चार मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 406 रन बनाए हैं. वो शतक पर शतक लगाकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं. कुछ दिनों बाद टीम इंडिया का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए सिलेक्शन होना है. विराट कोहली की RCB का ये साथी खिलाड़ी अब भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने के बेहद करीब नजर आ रहा है.

विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल ने मचाया कोहराम

देवदत्त पडिक्कल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी सीजन 2025-26 किसी सपने से कम नहीं रहा है. उन्होंने झारखंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 147 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उन्होंने 26 दिसंबर को हुए अगले ही मैच में केरल के खिलाफ 124 रन जड़ दिए.

तमिलनाडु के खिलाफ वो कुछ खास नहीं कर पाए और 22 रन बनाकर आउट हो गए. अब 31 दिसंबर को कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने पुडुचेरी के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया. उन्होंने 116 गेंदों में 113 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े. ये उनका टूर्नामेंट में तीसरा शतक रहा. चार मैचों में पडिक्कल अब तक 406 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट के बाद टीम इंडिया के ये 3 धुरंधर भी विजय हजारे ट्रॉफी में मचाएंगे तबाही, जानें किस-किस दिन खेलेंगे मैच

टीम इंडिया में वापसी की ठोकी दावेदारी

देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया के लिए खेले एक साल से ज्यादा हो गया है. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में नवंबर 2024 में आखिरी बार टेस्ट खेलते हुए नजर आए थे, वहीं उनका अंतिम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जुलाई 2021 में आया था. वनडे स्क्वाड का भी वो हिस्सा रहे लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. अब पडिक्कल ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी ठोक दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 4-5 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान होना है. पडिक्कल को सिलेक्टर्स इस श्रृंखला के लिए चुन सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, साल 2026 में खेलेंगे 18 मैच! देखें टीम इंडिया का पूरा ODI शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola