Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Deodhar Trophy 2023: रियान पराग का बल्ला देवधर ट्रॉफी में जलवा बिखेर रहा है। असम के इस युवा बल्लेबाज ने सीजन में अपनी दूसरी शतकीय पारी खेली है। ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए रियान पराग ने 66 गेंदों में वेस्ट जोन के खिलाफ शानदार शतक लगाया।
रियान पराग ने छटवें नंबर पर आकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 शानदार चौके और पांच जबरदस्त छक्के लगाए। उन्होंने कुशाग्र के साथ मिलकर छटवें विकेट के लिए 106 गेदों में 150 रनों की पाटर्नरशिप की। जिससे इस्ट जोन का स्कोर 319 रनों तक पहुंच गया।
इससे पहले रियान पराग ने नॉर्थ जोन के खिलाफ भी शानदार शतक लगाया था। पराग ने 102 गेंदों में 131 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 11 जबरदस्त छक्के और 5 शानदार चौके लगाए थे। पराग का यह सीजन में पहला शतक था।
बता दें कि घरेलू सीजन में असम के इस युवा बल्लेबाज का बल्ला जमकर चल रहा है। वह अब तक अपने लिस्ट-ए करियर में पांच शतक लगा चुके हैं। जिसमें 174 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। इसके अलावा पराग ने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। वह 41 पारियों में 38 से ज्यादा की औसत से 1500 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जिसमें उनके 48 विकेट भी शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।