Deodhar Trophy 2023: 24 जुलाई से घरेलू क्रिकेट में देवधर ट्रॉफी का आगाज हो रहा है। इस ट्ऱॉफी के लिए नॉर्थ जोन ने आईपीएल में केकेआर के लिए कप्तानी करने वाले नितीश राणा को कप्तानी दी है। ये वही नितीश राणा हैं, जिन्होंने श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए कप्तानी की थी।
नॉर्थ जोन में इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
देवधर ट्रॉफी के लिए घोषित 15 सदस्यीय नॉर्थ जोन टीम में अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और हर्षित राणा को भी जगह मिली है। यह तीनों प्लेयर इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भारतीय A टीम का हिस्सा हैं, जो श्रीलंका में 13 से 23 जुलाई तक होना है। इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का हिस्सा होने के कारण अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और हर्षित राणा बाद में नॉर्थ जोन से जुड़ेंगे।
आईपीएल 2023 में नितीश राणा का प्रदर्शन
नितीश राणा ने आईपीएल 2023 में बल्ले से कमाल किया था। बाएं हाथ के इस बैटर ने 14 मैचों में 140.95 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले थे। हालांकि बतौर कप्तान वह केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचाने में नाकाम रहे।
4 साल बाद आयोजित हो रही देवधर ट्रॉफी
देवधर ट्रॉफी का 4 साल बाद आयोजन हो रहा है। इससे पहले साल 2019 में देवधर ट्रॉफी आयोजित की गई थी, इसके बाद 2020 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका। खास बात ये है कि ये टूर्नामेंट वन डे फॉर्मेट यानी 50 ओवर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 24 जुलाई से शुरू होगा, जो तीन अगस्त तक खेला जाएगा।
देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की टीम
नितीश राणा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, एसजी रोहिला, एयस खजूरिया, मंदीप सिंह, हिमांशु राणा, विवरांत शर्मा, निशांत सिंधू, ऋषि धवन, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और मयंक मार्कंडे।
स्टैंड-बाय प्लेयर: मयंक डागर, मयंक यादव, अर्सलान खान, शुभम अरोड़ा, युवराज सिंह, मनन वोहरा, आकिब नबी और शिवांक वशिष्ट।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines