Deodhar Trophy 2023: क्रिकेट के किसी भी मुकाबले में जब तक कुछ अलग या हटकर न दिखे तब तक दर्शकों को मजा नहीं आता। हर एक क्रिकेट फैन उम्मीद करता है कि उसे मैदान पर कुछ अद्भुत और हटकर मिले। कुछ ऐसा ही नजारा देवधर ट्रॉफी में देखने को मिला है, जहां आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन ने हवा में उड़ते हुए अद्भुत कैच लपक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, देवधर ट्रॉफी में प्रभसिमरन नॉर्थ जोन की तरफ से खेल रहे हैं। साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने रिकी भुई का कैच लपका है। भुई 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मयंक यादव ने अपना शिकार बनाया। भले ही मयंक नाम के तेज गेंदबाज ने भुई को अपना शिकार बनाया है, लेकिन फैंस मान रहे हैं कि गेंदबाज से ज्यादा इस विकेट का श्रेय अद्भुत कैच लपकने वाले प्रभसिमरन को जाना चाहिए।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1683438264764571648?s=20
प्रभसिमरन ने ऐसे लपका अद्भुत कैच
गेंदबाज मयंक यादव अपनी टीम नॉर्थ जोन के लिए 39वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पड़कर बल्लेबाज के शरीर के पास आ गई, जिसे बल्लेबाज ने स्लिप के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन बीच में प्रभसिमरन आ गए और उन्होंने गेंद पर चीते की रफ्तार से झपट्टा माकर अद्भुत कैच पकड़ लिया। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
प्रभसिमरन का अद्भुत कैच देखने के लिए यहां क्लिक करें
साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहा मैच
अगर मैच की बात करें तो देवधर ट्रॉफी में साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए साउथ जोन ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए हैं। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 64 जबकि सलामी बल्लेबाज रोहन एस कुन्नुम्मल ने 70 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए एन जगदीशन ने 72 रनों का योगदान दिया है।
प्रभसिमरन सिंह का आईपीएल क्रिकेट करियर
प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल के 20 मैचों में 422 रन बना चुके हैं। इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन एक शतक भी लगाया था। वह आईपीएल में 44 चौके और 21 छक्के ठोक चुके हैं। 2019 से ही वह आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।
प्रभसिमरन सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर
प्रभसिमरन सिंह फर्स्ट क्लास के 13 मैचों में 891 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 3 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट एक के 24 मैचों में उन्होंने 664 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले। 55 टी20 मैचों में प्रभसिमरन सिंह 1514 रन बना चुके हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
29 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, कप्तान अय्यर अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines