हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi vs Gujarat Highlights: कोहली-पंत के दम पर दिल्ली ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, गुजरात को दी पटखनी

Delhi vs Gujarat Vijay Hazare Trophy Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत का स्वाद चख लिया है. रोमांच से भरे मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 7 रनों से हराया. दिल्ली से मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पूरी टीम 247 रन बनाकर सिमट गई.

विज्ञापन

Live Updates

16:29 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: दिल्ली के हाथ लगी बड़ी सफलता

दिल्ली के लिए पिछले मैच में गेंद से हीरो रहे सिमरजीत ने बड़ा विकेट निकाल लिया है. एस जी चौहान को सिमरजीत ने 49 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. यह मैच अब यहां से काफी रोमांचक नजर आ रहा है.

15:57 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: हेमंग पटेल आउट

हेमंग पटेल को 10 रनों के स्कोर पर ईशांत शर्मा ने पवेलियन की राह दिखा दी है. दिल्ली ने एकदम सही समय पर विकेट झटक लिया है. गुजरात की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है.

15:22 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

गुजरात को चौथा झटका लग चुका है. जयमीत पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर अर्पित राणा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं. दिल्ली के गेंदबाज मैच में जोरदार कमबैक कर रहे हैं.

15:13 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: आर्य देसाई आउट

आर्य देसाई 77 गेंदों में 57 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. आर्य के रूप में दिल्ली के हाथ बड़ा विकेट लगा है.

15:11 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: आर्य का अर्धशतक पूरा

आर्य देसाई ने शानदार बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. आर्य बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं. आर्य को दूसरे छोर से अभिषेक का अच्छा साथ मिल रहा है.

14:52 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: 21 ओवर बाद गुजरात 97/1

आर्य देसाई 46 पर पहुंच चुके हैं और उनका साथ अभिषेक देसाई 12 रन बनाकर निभा रहे हैं. 21 ओवर में टीम ने स्कोर बोर्ड पर 97 रन लगा दिए हैं.

14:23 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: उर्विल पटेल ने गंवाया विकेट

उर्विल पटेल 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. प्रिंस यादव की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में पटेल, अर्पित राणा को कैच थमा बैठे. गुजरात का पहला विकेट गिर गया.

14:14 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: 11 ओवरों में गुजरात का स्कोर 61 रन

दिल्ली के खिलाफ गुजरात की शुरुआत अच्छी रही है. 11 ओवरों में उन्होंने बिना कोई नुकसान 61 रन बना दिए. आर्या देसाई 28 और उर्विल पटेल 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

13:52 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: 7 ओवर बाद गुजरात 42/0

गुजरात ने 7 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 42 रन लगा दिए हैं. आर्य 14 और उर्विल पटेल 21 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

13:35 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: 4 ओवर बाद गुजरात 19/0

4 ओवर के बाद गुजरात के स्कोर बोर्ड पर 19 रन लग चुके हैं. आर्य देसाई 9 और उर्विल पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.

12:29 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: गुजरात को मिला 255 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. टीम की ओर से विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 77 रन जड़े, तो कप्तान पंत ने 70 रन जड़े. जीत के लिए गुजरात को 255 रन बनाने होंगे.

12:24 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: दिल्ली को लगे 3 बड़े झटके

4 रनों के अंदर दिल्ली ने अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए हैं. पंत के आउट होने के बाद हर्ष त्यागी, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी भी पवेलियन लौट चुके हैं.

12:01 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: पंत चले पवेलियन

कप्तान ऋषभ पंत 70 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं. पंत के पास आज शतक जमाने का बढ़िया मौका था, लेकिन वह चूक गए हैं. 8 चौके और 2 सिक्स की मदद से पंत ने 70 रनों की धांसू पारी खेली. खास बात यह है कि यह इनिंग मुश्किल समय में आई है.

11:38 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: पंत का अर्धशतक पूरा

ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. पंत ने आज काफी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की है और वह अब इस इनिंग को शतक में तब्दील जरूर करना चाहेंगे.

11:23 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: पंत खेल रहे कप्तानी पारी

ऋषभ पंत कप्तानी पारी खेल रहे हैं और 38 रन पर पहुंच गए हैं. पंत के बल्ले से रन निकलना टीम इंडिया के लिए भी अच्छी खबर है. पंत 38 पर पहुंच चुके हैं और उनका साथ हर्ष त्यागी निभा रहे हैं.

11:02 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: आयुष बडोनी लौटे पवेलियन

आयुष बडोनी भी अपना विकेट गंवा बैठे. वो 20 गेंदों में 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन रवि बिश्नोई की गेंद पर वो क्लीन बोल्ड हो गए. दिल्ली अब मुश्किलों में नजर आ रही है.

10:32 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: किंग कोहली आउट

विराट कोहली 77 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. किंग कोहली के पास एक शतक जमाने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह चूक गए हैं. 61 गेंदों की अपनी पारी में विराट ने 13 चौके और एक सिक्स जमाया.

10:22 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score:नीतीश चले पवेलियन

नीतीश राणा 12 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. दिल्ली को तीसरा झटका लग गया है और स्कोर बोर्ड पर 98 रन लगे हैं.

10:02 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली को दूसरा झटका लग चुका है. अर्पित राणा 31 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने हैं. हालांकि, विराट की एक छोर से शानदार बल्लेबाजी जारी है.

09:59 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat LIVE Score: कोहली कर रहे खिलवाड़

विराट कोहली के सामने गुजरात के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं. किंग कोहली 41 गेंदों में 61 पर पहुंच चुके हैं.

09:50 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: विराट कोहली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

विराट कोहली धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 11 चौकों और 1 छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दिल्ली 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाने में सफल हुई.

09:25 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: विराट खेल रहे बड़े शॉट

5 ओवरों के समापन के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन है. विराट 13 गेंदों में 22 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसमें एक जोरदार छक्का शामिल है.

09:16 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: प्रियांश आर्या आउट, बल्लेबाजी करने आए विराट

प्रियांश आर्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतर चुके हैं.

09:06 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: बल्लेबाजी करने उतरी विराट की टीम

विराट कोहली की टीम दिल्ली बल्लेबाजी करने उतर चुकी है. प्रियांश आर्या और अर्पित राणा ओपनिंग कर रहे हैं.

08:54 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: गुजरात ने जीता टॉस

गुजरात के कप्तान चिंतन गाजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

08:27 (IST) 26 Dec 2025

Delhi vs Gujarat Live Score: जल्द शुरू होगा दिल्ली-गुजरात का मैच

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज दिल्ली और गुजरात के बीच मैच होने वाला है. बेंगलुरु के CoE में ये मैच होने जा रहा है. विराट कोहली पर इस मुकाबले में सभी की नजर होगी. 9 बजे से ये मैच शुरू हो जाएगा.

Delhi vs Gujarat Vijay Hazare Trophy Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत का स्वाद चख लिया है. रोमांच से भरे मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 7 रनों से हराया. दिल्ली से मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पूरी टीम 247 रन बनाकर सिमट गई. गुजरात की ओर से आर्य देसाई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए, जबकि एस डी चौहान ने 49 रन जड़े. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 3 और ईशांत शर्मा ने दो बड़े विकेट अपने नाम किए.

इससे पहले बल्लेबाजी में दिल्ली की ओर से विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने 77 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 79 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली. दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola