Delhi Capitals: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को एक लड़की ने फोन के जरिए ब्लैकमेल किया और बाद में जान से मारने की भी धमकी दी. नवंबर 9 को निगम के पास इंटरनेशनल नंबर से लड़की ने बार-बार कॉल किया. जिसके बाद खिलाड़ी से कुछ डिमांड भी रखा. जिसके पूरा नहीं होने पर उसने वीडियो ऑनलाइन लीक करने की धमकी भी देनी शुरू कर दी. जिसके बाद ही विप्रज ने इस मामले में पुलिस शिकायत भी की है.
विप्रज निगम को मिली जान से मारने की धमकी
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी विप्रज निगम को 9 नवंबर को इंटरनेशनल नंबर से लड़की ने बार-बार कॉल किया. उन्होंने पहले नंबरों को ब्लॉक करना शुरू किया, लेकिन हर बार अलग नंबर से कॉल आने लगे. जिसके बाद ही 21 वर्षीय विप्रज निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. निगम ने अनजान महिला पर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है. कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और उस स्थान का पता लगाना शुरू कर दी है, जहां से बार-बार कॉल आया था. क्रिकेटर का पूरा परिवार इस घटना से परेशान है.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था कमाल
आईपीएल 2025 में उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. फ्रेंचाइजी ने निगम को सभी 14 मैचों में मौका दिया. जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 142 रन बनाए और 11 विकेट भी अपने नाम किया. इस प्रदर्शन के कारण ही दिल्ली की टीम व्रिपज को भी रिटेन कर सकती है. ऐसे में वो आईपीएल 2026 के दौरान भी इस टीम का हिस्सा रह सकते हैं. विप्रज निगम ने हाल में ही यूपी टी20 लीग में भी हिस्सा लिया था. जहां पर भी उन्होंने प्रभावित किया था.
ये भी पढ़ें: केएल राहुल तोड़ सकते हैं विराट-रोहित की बड़ा रिकॉर्ड, कोच गौतम गंभीर को भी छोड़ सकते हैं पीछे
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
20 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines