हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2026: साइवर ब्रंट पर भारी पड़ी जेमिमा की कप्तानी पारी, दिल्ली ने एकतरफा अंदाज में मुंबई को 7 विकेट से चटाई धूल

दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाई. जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, लिजेल ली ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 46 रन जड़े.

विज्ञापन
DC-W vs MI-W

DC-W vs MI-W: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में अपनी दूसरी जीत का स्वाद चख लिया है. जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाई. मुंबई से मिले 155 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने हंसते-खेलते हुए 19 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

टीम की ओर से कैप्टन जेमिमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 51 रनों की लाजवाब पारी खेली. वहीं, लिजेल ली ने 28 गेंदों में 46 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

ली-रोड्रिग्स ने दिलाई दिल्ली को जीत

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही. शेफाली वर्मा लिजेल ली ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 63 रन जोड़े. शेफाली ने 24 गेंदों में 29 जड़े. लौरा वोल्वार्ट ने 17 गेंदों में 19 रन जड़े. ली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 46 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

विज्ञापन

हालांकि, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स एक छोर संभालकर खड़ी रहीं और उन्होंने 37 गेंदों में 51 रनों की लाजवाब पारी खेली. रोड्रिग्स ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक सिक्स जमाया. वहीं, मारिजाने कैप 6 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहीं.

ये भी पढ़ें: फ्री में नहीं देख पाएंगे T20 WC 2026, पहले से ज्यादा होगी जेब ढीली, जियोहॉस्टार ने फैन्स को दिया झटका

विज्ञापन

नेट सीवर-हरमनप्रीत ने खेली दमदार पारी

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सजीवन संजना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 9 रन बनाकर चलती बनीं. वहीं, हेली मैथ्यूज 15 गेदों का सामना करने के बाद 12 रन बनाकर आउट हुईं. हालांकि, इसके बाद तीसरे विकेट के लिए नेट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 गेंदों में 78 रन जड़े.

हरमनप्रीत ने 33 गेंदों में 41 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, नेट साइवर ने 45 गेंदो में 6 चौके और 2 सिक्स की मदद से 65 रन जड़े. नेट सीवर की शानदार पारी के दम पर मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 154 रन लगाने में सफल रही.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola