UPL 2025: उत्तरांखड प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में देहरादून वॉरियर्स की भिड़ंत पिथौरागढ़ हरिकेंस के साथ होगी. पिछले मैच में देहरादून को हरिद्वार एल्मास के खिलाफ 72 रनों से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मुकाबले में जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. पिछले मैच में देहरादून के बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा था. कप्तान युवराज चौधरी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और सिर्फ 16 रन बनाकर चलते बने थे. वहीं, संस्कार, हर्ष राणा भी फ्लॉप रहे थे. हालांकि, टीम अपने बैटर्स से इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी.
बल्लेबाजों से होगी बेहतर प्रदर्शन की आस
देहरादून वॉरियर्स ने टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन यूएसएन इंडियंस को 16 रनों से हराते हुए किया था. हालांकि, दूसरे मैच में हरिद्वार एल्मास के खिलाफ टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा था. 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी थी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: पड़ोसी मुल्क में गूंजा तिलक वर्मा का नाम, 2 पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया कैसे हुआ काम तमाम?
कप्तान युवराज टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे थे. वहीं, संस्कार सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने थे. हर्ष राणा भी नंबर तीन पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 12 रन बनाकर चलते बने थे. टीम की ओर से अन्नजया सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 33 रन बनाए थे. वहीं, सागर रावत ने 19 गेंदों में 29 रन जड़े थे. हालांकि, टीम पिथौरगढ़ हरिकेंस के खिलाफ अपने बल्लेबाजों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी.
देवेंद्र-मयंक को दिखाना होगा गेंद से कमाल
गेंदबाजी में देवेंद्र बोरा ने पिछले मैच में बढ़िया गेंदबाजी की थी. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे. वहीं, मयंक मिश्रा खासा किफायती साबित हुए थे और उन्होंने महज 20 रन देकर अहम विकेट चटकाया था. हालांकि, कप्तान युवराज अपने चार ओवर के स्पेल में 39 रन लुटा बैठे थे. शिवम गुप्ता भी 3 ओवर में 35 रन खर्च कर बैठे थे. इस मुकाबले में देवेंद्र-मयंक के अलावा टीम के बाकी गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines