Deepak Chahar Father Suffers Brain Stroke: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 सीरीज के दौरान दीपक चाहर अचानक से घर लौट गए थे। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि चाहर को मेडिकल इमरजेंसी थी। इस वजह से उन्होंने बीच टूर्नामेंट से घर जाने का फैसला लिया है। उसके बाद हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई जो चाहर बीच सीरीज से घर लौट गए। अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब अब सामने आ गया है।
दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता की स्थिति बेहद गंभीर है। अलीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दीपक को जब अपने पिता के बारे में यह जानकारी मिली तो वह आनन-फानन में तुरंत अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मस्तिष्क आघात हुआ है।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में कौन करेगा विकेटकीपिंग, सरफराज अहमद या मोहम्मद रिजवान? नए कप्तान ने इशारों में दिया जवाब
जानकारी के मुताबिक बीमार होने से पहले लोकेंद्र चाहर एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। यहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं पिता के बारे में दीपक को जब जानकारी मिली तो उन्होंने बेंगलुरु एयरपोर्ट का रुख किया। यहां से उन्होंने दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। राजधानी पहुंचने के बाद वह बाई रोड अलीगढ़ पहुंचे।
दीपक चाहर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
दीपक चाहर ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 38 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्हें 37 पारियों में 47 सफलता हाथ लगी है। वहीं बल्लेबाजी के दौरान वह 16 पारियों में 256 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
42 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines