India vs South Africa, 1st ODI 2023: टी20 सीरीज के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (17 दिसंबर) से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। पहले वनडे मुकाबले से कुछ घंटे पूर्व भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट के तौर पर बॉलिंग ऑलराउंडर आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज को घरेलू प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शिरकत करते हैं।
आकाशदीप का घरेलू करियर:
बात करें आकाशदीप के घरेलू करियर के बारे में तो उन्होंने यहां अबतक कुल 25 फर्स्ट क्लास, 28 लिस्ट ए और 41 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच आकाश को फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 42 पारियों में 22.54 की औसत से 90, लिस्ट ए क्रिकेट की 28 पारियों में 24.50 की औसत से 42 और टी20 की 41 पारियों में 22.81 की औसत से 48 सफलता हाथ लगी है।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए पहले वनडे में हार का खतरा, दक्षिण अफ्रीका के इन आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 32 पारियों में 12.93 की औसत से 375, लिस्ट ए की 16 पारियों में 12.72 की औसत से 140 और टी20 की 13 पारियों में 10.85 की औसत से 76 रन निकले हैं। दीप बल्लेबाजी के दौरान अक्सर निकले क्रम में आते हैं। यही वजह है कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप अबतक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा है आकाशदीप:
देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में आकाशदीप फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं। यहां उन्होंने अबतक कुल सात मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनको सात पारियों में 44.0 की औसत से छह सफलता हाथ लगी है। आईपीएल में दीप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 45 रन खर्च कर तीन विकेट है।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
48 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines