Deepak Chahar Bats Stolen: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के साथ गजब का वाकया हुआ है. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उनके तीन बल्ले चोरी हो गए हैं. दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर अपनी एक क्रिकेट अकादमी चलाते हैं. दीपक चाहर वहां अभ्यास करने पहुंचे. उन्होंने अपनी किट रखकर प्रैक्टिस शुरू की. एक घंटे बाद जब वह बैटिंग प्रैक्टिस के लिए अपना बल्ला लेने गए, तो वह गायब था. दीपक ने इसके बाद वीडियो पोस्ट करके चोर को बल्ले वापस करने की अपील की है.
दीपक चाहर ने बल्ले चोरी होने पर क्या कहा?
दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि उनके प्लेयर एडिशन के स्पेशल बैट चोरी हो गए हैं. उन्होंने बताया कि ये तीनों बल्ले डेढ़ लाख रुपये के थे. दीपक ने कहा, ‘कल शाम मेरे प्लेयर एडिशन के तीन बल्ले यहां से चोरी हो गए. आपको क्या लगता है, मुझे क्या करना चाहिए? वह बल्ले बहुत अच्छे थे. जो भी चोरी करके ले गया है, उसे नहीं पता कि वह कितने महंगे बैट हैं. यह डेढ़ लाख के 3 बल्ले थे.’
दीपक ने आगे कहा, ‘अब वह चोर बल्ले बेच देगा या फिर टेनिस बॉल के साथ खेलेगा. भाई, मुझसे ही कुछ पैसे ले लेता. मेरे पास इस समय कई विकल्प हैं. मैं पुलिस के पास जा सकता हूं या योगी जी, मोदी जी. मैं सीधे भगवान से ही आग्रह कर सकता हूं कि जो भी बल्ला चुराकर ले गया है, उसे सद्बुद्धि दें, ताकि वह मेरे बैट वापस कर जाए. मैं उसे पैसे दे दूंगा या मैं SS से आग्रह करके और बल्ले मंगवा लेता हूं.’
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है’, वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने भरी हुंकार
IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं दीपक चाहर
दीपक चाहर ने भारत के लिए 28 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और कुल 47 विकेट झटके हैं. हालांकि, लगातार चोटिल होने के कारण उनके करियर पर ब्रेक लग गया. वह दिसंबर 2023 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे. हालांकि, दीपक इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार हिस्सा ले रहे हैं. वह पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं.
पिछले सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैचों में 8 विकेट झटके. घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान के लिए खेलते हैं. दीपक 34 साल के हो गए हैं, लेकिन अगर उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया और IPL के अगले सीजन में विकेट झटके, तो भारतीय T20I टीम में उनकी वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच का ऐलान, श्रीलंका से 1 अक्टूबर को होगी भिड़ंत
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines