AUS vs ENG: इंग्लैंड की टीम ने द एशेज 2025-26 बहुत ही ज्यादा खराब प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लिश टीम को गेंद और बल्ले दोनों से ही पीछे छोड़ दिया है. 1-3 सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. फैंस खासकर मैकुलम को टीम मैनेजमेंट से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड द एशेज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले सिडनी पहुंच गए हैं.
ईसीबी जल्द लेगा ब्रेंडन मैकुलम पर बड़ा फैसला
इंग्लिश टीम ने जब ब्रेंडन मैकुलम को अपने हेड कोच बनाया तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलग अंदाज में खेलने का फैसला किया. जिसके बाद ही बैजबॉल क्रिकेट की शुरुआत हुई. हालांकि ये दांव इंग्लिश टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. एशेज में उन्हें जीत नहीं मिल रही है. जिसके कारण ही ईसीबी पर फैंस बड़ा दबाव बना रहे हैं. डेली मेल की रिपोट्स के मुताबिक ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड अब सिडनी पहुंच गए हैं. जहां पर एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. रिचर्ड गोल्ड और ईसीबी अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन के साथ भी मिलने वाले हैं. जहां पर इस फैसले को लेकर बातचीत हो सकती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा फैसला हो सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान का मुस्लिम लड़का…’ संन्यास के बाद ऐसा क्यों बोले उस्मान ख्वाजा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो गए इमोशनल
ब्रेंडन मैकुलम भी हो गए हैं तैयार
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार ब्रेंडन मैकुलम से पूछा गया कि उनका भविष्य इंग्लिश टीम के साथ क्या है, तो उन्होंने भी कहा, ‘मुझे नहीं पता. यह वास्तव में मेरे हाथ में नहीं है, है ना?’ भविष्य को लेकर मैकुलम ने कहा, ‘मैं बस अपना काम करता रहूंगा, यहां जो कमियां रह गई हैं उनसे सीखने की कोशिश करूंगा और कुछ सुधार करने का प्रयास करूंगा. ये सवाल किसी और के लिए हैं, मेरे लिए नहीं. यह एक बढ़िया काम है. इसमें बहुत मजा आता है. आप अपने साथियों के साथ दुनिया भर में घूमते हैं, रोमांचक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और कुछ उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करते हैं… मेरे लिए, यह लोगों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने और उनके साथ मिलकर जितना हो सके उतना हासिल करने की कोशिश करने का मामला है.’
ये भी पढ़ें: साल 2026 में कितनी बार खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला? सामने आ गई तारीख
संबंधित खबरें
क्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
38 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
1 hr agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
9 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
11 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines