Virat Kohli: विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में हिस्सा लिया था. कोहली लंबे समय बाद वापस आ रहे थे और इस टूर्नामेंट में उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की थी. अब एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का जलवा देखने को मिल सकता है. वह दिल्ली की ओर से सीमित ओवरों के इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दिल्ली & डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि विराट दोबारा घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए जरूर खेलेंगे.
विराट कोहली खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी?
BCCI ने अपने सभी खिलाड़ियों को मैच फिट रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का आदेश दिया था. इसी वजह से विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन का हिस्सा बने थे. विराट ने 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की और दिल्ली के लिए दो मैच खेले.
विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी. सभी के मन में सवाल है कि विराट इसमें हिस्सा लेंगे या नहीं. इंडिया टुडे से बात करते हुए DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘यह (DDCA) उनका घरेलू असोसिएशन है. इसमें कोई सवाल ही पैदा नहीं होता कि हम तैयार हैं या नहीं. यह राज्य जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है. राज्य के लिए खेलने की उनकी कमिटमेंट शानदार है. जब भी वह उपलब्ध होंगे और अपने वर्कलोड को ध्यान में रखेंगे, तब वह दोबारा स्टेट के लिए जरूर खेलेंगे.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: T20I सीरीज से पहले ईशान किशन की चोट पर सस्पेंस खत्म, नवदीप सैनी ने दिया बड़ा अपडेट
पिछले सीजन में कैसा रहा विराट का प्रदर्शन?
विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच खेले. आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में विराट ने 101 गेंदों में 131 रन बनाए थे. इसके बाद गुजरात के खिलाफ अपने दूसरे मैच में विराट ने 61 गेंदों में 77 रन जड़े थे. दो मैचों में उनका स्कोर 208 रन रहा था.
विराट का लक्ष्य है 2027 का वनडे वर्ल्ड कप
T20I और टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली को काफी कम गेम टाइम मिल रहा है. उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है और वह इसके लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखना चाहेंगे. इसी वजह से वह एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं. इससे अगले विश्व कप के लिए उनकी तैयारी और मजबूत हो जाएगी. बता दें कि विराट कोहली सितंबर के अंतिम हफ्ते में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद के कप्तान, Ranji Trophy 2026-27 सीजन में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
17 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
27 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
33 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines