हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DC vs RCB: 'सिराज को निशाना बनाना चाहते थे...', आरसीबी पर बड़ी जीत के बाद बोले डेविड वॉर्नर

विज्ञापन
IPL 2023 DC vs RCB Mohammed Siraj David Warner

नई दिल्ली: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अलग रंग में नजर आई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोके। दोनों बल्लेबाजों ने मोहम्मद सिराज के पहले दो ओवरों में 28 रन ठोक डाले।

हालांकि वॉर्नर 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फिल साल्ट ने तबाही मचाते हुए 45 गेंदों में 8 चौके-6 छक्के ठोक 87 रन बनाए। रिले रोसो ने 22 गेंदों में 35 और मिचेल मार्श ने 17 गेंदों में 26 रन की शानदार पारी खेली। अक्षर पटेल के 8 रनों की मदद से टीम ने 20 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। खास बात यह है कि सिराज को 2 ओवर के बाद एक भी गेंद फेंकने का मौका नहीं मिला। पांचवें ओवर के दौरान सिराज की फिल साल्ट और डेविड वॉर्नर से कहासुनी भी हो गई। DC कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद अपनी स्ट्रेटेजी का खुलासा किया।

हमारा इरादा सिराज को निशाना बनाने का था

वॉर्नर ने कहा- ये कमाल की जीत है। मुझे लगा कि 182 रन का टार्गेट संभव था। गेंद स्किड हो रही थी, लेकिन जिस तरह से हम फिल सॉल्ट के नेतृत्व में खेले, उसने मार्ग प्रशस्त किया। हमारा इरादा सिराज को निशाना बनाने का था। वह आरसीबी की रीढ़ की हड्डी हैं। सिराज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और जल्दी विकेट ले रहे हैं। हमने सोचा था कि यदि उसके खिलाफ बेहतर खेल सकते हैं तो ये हमारे लिए काम करेगा।

विज्ञापन

चेन्नई में मुश्किल होगी 

वॉर्नर ने आगे कहा- उसके खिलाफ ज्यादातर विकेट बोल्ड या एलबीडब्ल्यू हो चुके हैं इसलिए हम उसकी लेंथ को पीछे खींचना चाहते थे। गेंदबाजों ने जिस तरह की गेंदबाजी की, उसका श्रेय जाता है। इशांत खलील के साथ नेतृत्व कर रहे हैं और कुलदीप और अक्षर भी शानदार रहे हैं। हम सही समय पर सही संतुलन पा रहे हैं। अब हम चेन्नई जाएंगे और वहां अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मुझे पता है कि यह मुश्किल होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola