केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने इस मैच में 47 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ते हुए इस सीजन की अपनी लगातार चौती जीत दर्ज कर ली है. टीम ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया. एलन ने इस मैच में 47 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की नाबाद पारी खेली. दूसरी तरफ कैमरून ग्रीन ने भी 27 गेंदों में 33 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
कोलकाता की टीम इस मैच में जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है. कैमरून ग्रीन और फिन एलन की जोड़ी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 13 ओवर 125 रन 2 विकेट
DC को जीत के लिए चाहिए 18 रन
केकेआर के लिए इस मैच में फिन एलन ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने इस पारी में 32 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया. केकेआर को जीत के लिए अभी भी 59 रनों की दरकार है.
कोलकाता की टीम दिल्ली के खिलाफ आसानी से बिना किसी परेशानी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है. 10 ओवर खत्म होने के बाद टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन. ग्रीन और एलन की जोड़ी क्रीज पर जमी.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 10 ओवर 75 रन 2 विकेट
DC को जीत के लिए चाहिए 68 रन
केकेआर के बल्लेबाज तूफानी अंदाज में बल्लेबाज कर रहे हैं. इसी बीच ट्रिस्टन स्ट्ब्स ने फिन एलन को आउट करने का मौका गंवा दिया है. कुलदीप की गेंद पर एलन ने शॉट खेला लेकिन स्ट्ब्स कैच पकड़ने में नाकाम रहे.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 8 ओवर 67 रन 2 विकेट
DC को जीत के लिए चाहिए 76 रन
केकेआर की बल्लेबाजी का पावरप्ले खत्म हो चुका है. टीम ने पहले 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं. टीम के लिए कैमरून ग्रीन और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 6 ओवर 43 रन 2 विकेट
केकेआर को लगातार 2 ओवरों में 2 झटके लगे हैं. रहाणे के बाद अब अंगकृष रघुवंशी भी 3 गेंदों में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये सफलता दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल के खाते में आई.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 3.4 ओवर 31 रन 2 विकेट
मिचेल स्टार्क ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की पारी को समाप्त कर दिया है. रहाणे ने इस पारी में 9 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली. स्टार्क के हाथों वो रन आउट हुए.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 2.5 ओवर 29 रन 1 विकेट
केकेआर ने दिल्ली से मिले लक्ष्य के बाद अब अपनी पारी की शुरुआत कर दी है. टीम के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 1 ओवर 6 रन 0 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने केकेआर के सामने 20 ओवरों में 142 रनों का स्कोर खड़ा किया है. केकेआर को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो 20 ओवरों में 143 रन बनाने होंगे. दिल्ली के लिए निसांका सबसे ज्यादा 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 20 ओवर 142 रन 8 विकेट
मिचेल स्टार्क इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. वो इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और 2 गेंदें खेल कर पवेलियन लौट गए.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19.4 ओवर 140 रन 8 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पारी के आखिरी ओवर में 7वां झटका लगा है. आशुतोष शर्मा इस पारी में 28 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने आशुतोष के रूप में पारी का अपना दूसरा विकेट हासिल किया.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19.2 ओवर 140 रन 7 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स को पारी के 19वें ओवर में छठा झटका लगा है. टीम के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में 22 गेंदों में महज 11 रन ही बना पाए. उन्हें वाभव अरोड़ा ने अनुकूल रॉय के हाथों बाउंड्री पर कैच पकड़वाया.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19 ओवर 139 रन 6 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी है. आखिरी ओवरों में टीम को आशुतोष शर्मा और अक्षर पटेल की जोड़ी से उम्मीद होगी.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 18 ओवर 126 रन 5 विकेट
दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. दोनों ही बल्लेबाजों को केकेआर के गेंदबाजों के सामने पन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 15 ओवर 98 रन 5 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पारी का 5वां झटका लग चुका है. अनुकूल रॉय ने एक ही ओवर में पथुम निसांका और ट्रिस्टन स्ट्ब्स का विकेट हासिल कर दिल्ली को बैकफुट पर ढकेलने का काम किया है. स्ट्ब्स इस मैच में 4 गेंदों में महज 2 रन ही बना पाए.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 11 ओवर 89 रन 5 विकेट
दिल्ली के लिए इस मैच में अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद पथुम निसांका ने अपना विकेट गंवा दिया है. उन्होंने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 10.1 ओवर 86 न 4 विकेट
केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने इस मैच में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है. उन्होंने समीर रिजवी को 3 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. दिल्ली के लिए ये उनकी पारी का तीसरी विकेट रहा. ट्रिस्टन स्ट्ब्स अब क्रीज पर उतरे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 10 ओवर 80 रन 3 विकेट
8 ओवर खत्म होते-होते दिल्ली कैपिटल्स को इस पारी का दूसरा झटका भी लग गया है. नितीश राणा 10 गेंदों में 8 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने हैं. शॉर्ट बॉल पर उन्होंने अपना विकेट गंवाया. उनके आउट होने के बाद समीर रिजवी क्रीज पर उतरे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 8 ओवर 74 रन 2 विकेट
केकेआर के खिलाफ मैच में DC को अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने पावरप्ले में महज एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल टीम के लिए निसांका और नितीश राणा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 6 ओवर 55 रन 1 विकेट
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उतरी थी लेकिन केकेआर ने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी 20 ओवरों में 142 रन ही बनाए. इसके बाद केकेआर ने 34 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया.
दिल्ली की तरफ से पथुम निसांका इस मैच में सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
---विज्ञापन---
केकेआर के लिए बल्लेबाजी में फिन एलन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. अपना शतक पूरा करते हुए उन्होंने टीम को जीत दिलाई. उन्होंने इस पारी में 212 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके तो वहीं 10 गगनचुंबी छक्के जड़े. केकेआर के लिए ये लगातार चौथी जीत रही और इसी के साथ अब टीम प्लेऑफ की रेस में दोबारा उतर चुकी है. दूसरी तरफ दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो चुकी है.
---विज्ञापन---
KKR vs Delhi Capitals IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
---विज्ञापन---
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---