हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 DC Squad: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल 2 धुरंधर खिलाड़ी, नीलामी के बाद ऐसी है प्लेयर्स की फाइनल लिस्ट

Delhi Capitals Final Team: IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है, सभी टीमें अब अपने फुल स्क्वॉड के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी टीम पूरी कर ली है.

विज्ञापन

DC IPL 2026 Final Squad: अगले साल होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी हुई. 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी स्क्वॉड की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाई. इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स छिपी रुस्तम निकली और दो दमदार खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस पर ही खरीद लिया. जी हां, हम बात कर रहे हैं डेविड मिलर और बेन डकेट की, जिन्हें DC ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया. इन दोनों खिलाड़ियों के आने से अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम मजबूत दिखाई देने लगी है.

दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फाइलन स्क्वॉड

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को अबू धाबी में हुई नीलामी में DC फ्रेंचाइजी ने 8 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया. आप यहां नीचे दी गई लिस्ट में सभी 25 खिलाड़ियों के नाम देख सकते हैं.

  1. अभिषेक पोरेल
  2. अजय मंडल
  3. आशुतोष शर्मा
  4. अक्षर पटेल
  5. दुशमंथा चमीरा
  6. करुण नायर
  7. केएल राहुल
  8. कुलदीप यादव
  9. माधव तिवारी
  10. मिशेल स्टार्क
  11. मुकेश कुमार
  12. समीर रिजवी
  13. टी. नटराजन
  14. त्रिपुरना विजय
  15. ट्रिस्टन स्टब्स
  16. विप्रज निगम
  17. नीतीश राणा
  18. पथुम निसांक (4 करोड़ रुपये)
  19. आकिब डार (8.40 करोड़ रुपये)
  20. बेन डकेट (2 करोड़ रुपये)
  21. डेविड मिलर (2 करोड़ रुपये)
  22. लुंगी एनगिडी (2 करोड़ रुपये)
  23. विशाल निषाद (30 लाख रुपये)
  24. साहिल पारख (30 लाख रुपये)
  25. पृथ्वी शॉ (75 लाख रुपये)

DC ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज- दर्शन नालकंडे, फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मानवंत कुमार, मोहित शर्मा, सेदिकुल्लाह अटल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: KKR ने IPL ऑक्शन में जमकर की शॉपिंग, दो खिलाड़ी पर लुटाए 43.20 करोड़, देखें फुल स्क्वाड

कब शुरू हो सकता है IPL 2026 का धमाल?


मिनी ऑक्शन से पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिससे अब टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों में उत्साह दोगुना हो गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जबकि रोमांचक फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. अबू धाबी में हुई फ्रेंचाइजी मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया. लीग के सीईओ हेमांग अमीन ने मंगलवार को ऑक्शन से पहले हुई ब्रीफिंग में इन तारीखों की पुष्टि की.

विज्ञापन

परंपरा के तहत, आईपीएल का पहला मैच मौजूदा चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर आयोजित किया जाता है. हालांकि इस बार चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को राज्य सरकार से फिलहाल सशर्त मंजूरी मिली है, यानी स्टेडियम में मुकाबले तभी खेले जा सकेंगे जब वह निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola